Searching...
Saturday, August 20, 2022

UP Teacher Recruitment: अटल आवासीय स्कूलों में जल्द होंगी हजारों पदों पर भर्तियां, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रस्ताव मंजूर

UP Teacher Recruitment: अटल आवासीय स्कूलों में जल्द होंगी हजारों पदों पर भर्तियां, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रस्ताव मंजूर

UP Teacher Recruitment: प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों में जल्द हजारों भर्तियां होंगी। इनमें से 810 स्थायी नियुक्तियां होंगी। जिसमें प्रधानाचार्य, प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षकों के पद शामिल हैं। बाकी तमाम पदों पर बहाली आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी। राज्य सरकार ने इन पदों को स्वीकृति दे दी है। राज्य सरकार नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर प्रदेश के हर मंडल में अटल आवासीय विद्यालय खोलने जा रही है। इनमें से अधिकांश स्कूलों में निर्माण सहित अन्य काम पूरे होने वाले हैं। इन स्कूलों में श्रम विभाग के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले इस प्रोजेक्ट के लिए स्टाफ की तैनाती संबंधी प्रस्ताव को भी राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश के 18 मंडलों में खोले जाने वाले इन अटल आवासीय विद्यालयों में से प्रत्येक में 45 पदों पर स्थायी नियुक्तियां होंगी। इनमें एक प्रिंसिपल, एक प्रशासनिक अधिकारी, 16 प्रवक्ता (पीजीटी) और 27 सहायक अध्यापक (टीजीटी) के पद शामिल हैं।

इस लिहाज से 18 स्कूलों में कुल 810 स्थायी पदों पर बहाली की जाएगी। शासन के विशेष सचिव प्रेमप्रकाश सिंह ने इन पदों की स्वीकृति संबंधी आदेश जारी कर दिया है।

इन पदों पर होगी आउटसोर्सिंग से भर्ती

वहीं दूसरी ओर हर स्कूल में बाकी पदों पर आउटसोर्सिंग के जरिए स्टाफ की तैनाती होगी। इसमें लिपिक संवर्ग सहित अन्य स्टाफ शामिल है। इनमें स्टाफ नर्स, सहायक लेखाकार, लिपिक ग्रेड-1, लिपिक ग्रेड-2, मैस मैनेजर, स्टोर कीपर, प्रयोगशाला सहायक, कंपाउंडर सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इन पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से अलग से संस्तुति सहित प्रस्ताव मांगा गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि बोर्ड यह सुनश्चित करेगा कि शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों पर आवश्यकता के अनुसार क्रम से भर्ती की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment