Searching...
Sunday, June 19, 2022

RRB Group D Exam Date : जुलाई से सितंबर के बीच रेलवे ग्रुप डी की परीक्षाएं, एक लाख से अधिक पद भरे जाएंगे

RRB Group D Exam Date : जुलाई से सितंबर के बीच रेलवे ग्रुप डी की परीक्षाएं, एक लाख से अधिक पद भरे जाएंगे

RRB Group D की परीक्षाएं जुलाई के अंतिम सप्ताह से सितंबर के बीच देशभर में आयोजित होंगी। पहले एग्जाम 23 फरवरी को होना था, लेकिन यह स्थगति हो गई थी और तभी से छात्र इसका इंतजार कर रहे हैं।


रेलवे रीक्रूट्मेंट बोर्ड ने ग्रुप डी (RRB Group D) की परीक्षाएं जुलाई से लेने की की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षाएं जुलाई के अंतिम सप्ताह से सितंबर के बीच देशभर में आयोजित होंगी। पहले RRB Group D का एग्जाम 23 फरवरी को होना था, लेकिन यह स्थगति हो गई थी। इसके बाद से ही अभ्यर्थी  परीक्षा की नई तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। और, यह इंतजार अब खत्म होने वाला है। आधिकारिक रूप से शेड्यूल जारी होने के बाद परीक्षा से 10 दिन पहले संबंधित रीजनल रेलवे बोर्ड की साइट पर एग्जाम सेंटर से जुड़ी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।  एडमिट कार्ड (RRB Group D Admit Card 2022) डाउनलोड करने का लिंक 4 दिन पहले अप होने की संभावना है।

रेलवे ग्रुप डी का विज्ञापन मार्च 2019 में ही निकला थाा। ग्रुप डी एग्जाम के जरिए (RRB Group D Exams)  1,03,739 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसके लिए कुल 1,15,67,248 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। आरआरबी ग्रुप डी की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी ग्रुप-डी (लेवल-1) परीक्षा 2021 के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- 4, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, लेवल-1 पदों के लिए 1,03,769 रिक्तियों के लिए भर्ती की जाएगी।

RRB Group D Exam Pattern

आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा में 100 प्रश्‍न 100 अंक के पूछे जाते हैं। इसके लिए कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें जनरल साइंस से 25, मैथ्स से 25, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 30 और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर से 20 प्रश्न होते हैं।

0 comments:

Post a Comment