Searching...
Saturday, June 25, 2022

Indian Army Agniveer Bharti 2022 Dates : जानें इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की अहम तिथियां

Indian Army Agniveer Bharti 2022 Dates : जानें इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की अहम तिथियां

Indian Army Agniveer Bharti 2022 Dates : इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2022 से शुरू होगी। अभ्यर्थी joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।


Indian Army Agniveer Bharti 2022 Dates : इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2022 से शुरू होगी। अभ्यर्थी joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। अग्निवीरों में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन (10वीं), ‌‌ट्रेड्समैन (8वीं) के पदों पर भर्ती की जाएगी। भारतीय सेना में पहले चरण में 25000 अग्निवीरों की भर्ती के लिए अगस्त के दूसरे सप्ताह में देशभर में 80 रैलियों का आयोजन किया जाएगा। सफल उम्मीदवार 16 अक्तूबर को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में बैठेंगे। दिसंबर में चुने गए 25 हजार अग्निवीर प्रशिक्षण के लिए जाएंगे। 

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की अहम तिथियां ( Indian Army Agniveer Recruitment Dates )
- थल सेना अग्निवीर भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे - 1 जुलाई 2022 से
- भर्ती रैली का आयोजन - दूसरा सप्ताह, अगस्त 2022 
- पहले बैच की लिखित परीक्षा- 16 अक्टूबर से 13 नवंबर 2022
- ट्रेनिंग सेंटर में पहला बैच रिपोर्ट करेगा - दिसंबर 2022
- दूसरे बैच की लिखित परीक्षा का आयोजन - जनवरी 2023
- ट्रेनिंग सेटर में दूसरा बैच रिपोर्ट करेगा- फरवरी 2023
- अग्निवीरों का पहला बैच ट्रेनिंग के बाद यूनिट में रिपोर्ट करेगा- जुलाई 2023

किस ग्रेड के लिए क्या योग्यता है?
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए 45 फीसदी अंकों के साथ में 10वीं पास होना चाहिए। हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक होना जरूरी।
- अग्निवीर तकनीकी के लिए भौतिकी, रसायन, गणित और अंग्रेजी विषयों में 50 फीसदी अंकों के साथ में 12वीं पास जरूरी है। 
- अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर पदों के लिए 60% अंकों के साथ 12वीं पास हो। अंग्रेजी, गणित में 50 फीसदी अंक जरूरी। 
- अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए 10वीं व 8वीं पास उम्मीदवारों की अलग भर्ती होगी। आवेदक के सभी विषयों में 33 फीसदी अंक होने चाहिए।    
उपरोक्त सभी पदों के लिए आयु सीमा साढ़े 17 साल से 23 साल है।

0 comments:

Post a Comment