Searching...
Sunday, June 12, 2022

UPPBPB UP Police Constable Bharti 2022: यूपी पुलिस में 40 हजार पदों पर दिसम्बर 2023 तक भर्तियां होंगी पूरी

UPPBPB UP Police Constable Bharti 2022: यूपी पुलिस में 40 हजार पदों पर दिसम्बर 2023 तक भर्तियां होंगी पूरी

UPPBPB UP Police Constable Bharti 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि पुलिस विभाग में लगभग 40 हजार पदों पर भर्तियां 31 दिसम्बर 2023 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए । यह जानकारी गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक में मंगलवार को निर्देश दिए हैं कि इन सभी 40 हजार भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि 100 दिन के अभियान के तहत 10 हजार पुलिस भर्ती के लक्ष्य को तय समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है।

इन 40 हजार पदों में रेडियो शाखा के 2430 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन जल्द ही किया जाएगा। वहीं 26382 कांस्टेबल एवं समकक्ष पद, कांस्टेबल पीएसी के 8540, जेल वार्डन के 1582 एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल चुका है। इसकी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इन सभी पदों पर तैनाती दिसम्बर 2023 तक पूरी की जाएगी।

अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा कि लिपिकीय संवर्ग के 1329 पदों पर चयन के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। अभिलेखों की जांच एवं शारीरिक मानक परीक्षा की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इस भर्ती में टाइपिंग और शार्टहैंड की परीक्षा बाकी है। इसे करवाने के बाद अगले तीन महीने में तैनाती दी जाएगी। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर 1.53 लाख से अधिक भर्तियां हुईं जिसमें 22 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल रहीं। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 9534 युवाओं को सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों पर चयनित किया गया। इसके अलावा कुल 500 मृतक आश्रितों की भर्ती भी की गई है।


पुलिस में 40 हजार और पदों पर जल्द होगी भर्ती

 
लखनऊ : अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि पुलिस विभाग में लगभग 40 हजार और पदों पर चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें से रेडियो शाखा के तहत 2430 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों के लिए 26382, कांस्टेबल पीएसी के 8540, जेल वार्डर के 1582 एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल चुका है। 


बोर्ड जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस विभाग में युवाओं को रोजागार उपलब्ध कराने के 100 दिन के अभियान के तहत 10 हजार पुलिस भर्ती के लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है।

0 comments:

Post a Comment