Searching...
Monday, May 26, 2025

विषयवार आरक्षण तय होते ही शुरू होगी राजकीय विद्यालयों हेतु एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती

लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अधियाचन में विसंगति पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों से मांगा जवाब


प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) भर्ती के अधियाचन में विसंगति को लेकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों से जवाब मांगा है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 7385 (2525 महिला शाखा व 4860 पुरुष शाखा) पदों की सूचना आयोग को भेजी गई है। हालांकि अधियाचन में कुछ विसंगति है और उसके स्पष्टीकरण के बाद ही ही विज्ञापन जारी किया जा सकेगा। 

सात साल पहले 2018 में जब 10,768 पदों पर एलटी ग्रेड भर्ती आई थी तब लिखित परीक्षा के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई थी। इस बार लोक सेवा आयोग ने चयन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर चयन का निर्णय लिया है।



विषयवार आरक्षण तय होते ही शुरू होगी राजकीय विद्यालयों हेतु एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती

प्रयागराज। राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए विषयवार आरक्षण का निर्धारण होते ही यूपीपीएससी नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा। अभ्यर्थियों को सात साल से भर्ती का इंतजार है। इससे पहले वर्ष 2018 में भर्ती आई थी।


आयोग को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए तकरीबन 7258 रिक्त पदों का अधियाचन मिल चुका है, जिनमें पुरुष वर्ग के 4785 व महिला वर्ग के 2473 पद शामिल हैं। यह भर्ती तीन साल से अटकी है। किसी तरह समकक्ष अर्हता का विवाद सुलझा तो परीक्षा के प्रारूप में प्रस्तावित बदलाव के कारण भर्ती अटक गई। 

वर्ष 2018 में जारी विज्ञापन के तहत एलटी ग्रेड शिक्षक के 10,768 पदों पर एकल परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया था, लेकिन आयोग ने एकल परीक्षा का प्रावधान ही समाप्त कर दिया है। 

0 comments:

Post a Comment