12,344 पदों पर होगी भर्ती, राजस्व विभाग ने भर्ती आयोगों को भेजा अधियाचन, 7994 पदों पर लेखपाल भर्ती
कनिष्ठ सहायकों के 1,756 पदों पर होंगी भर्तियां
तहसीलदारों के 300 पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा
नायब तहसीलदार के 258 पदों पर होगी सीधी भर्ती
का प्रस्ताव राजस्व परिषद ने भेजा
लखनऊ : राजस्व विभाग में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल व कनिष्ठ सहायक के रिक्त पद जल्दी भर जाएंगे। नायब तहसीलदार, लेखपाल व कनिष्ठ सहायकों के पदों पर भर्तियों के लिए संबंधित भर्ती आयोगों को अधियाचन भेज दिया गया है। तहसीलदारों के लगभग रिक्त 300 पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा। राजस्व परिषद की तरफ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजे गए अधियाचनों में सर्वाधिक 7,994 पद लेखपाल और 1,756 कनिष्ठ सहायकों के हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो सप्ताह पहले हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में सभी रिक्त पदों को जल्दी भरने के निर्देश दिए थे। उन्होंने राजस्व विवादों के शीघ्र निस्तारण के लिए सभी रिक्त पदों की जानकारी भी अधिकारियों से ली थी। राजस्व विभाग के सूत्रों के अनुसार वर्तमान में तहसीलदारों के करीब 300 रिक्त पदों को भरने के लिए पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
नायब तहसीलदार के 258 पदों पर सीधी भर्ती के लिए वर्ष 2023 24 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा जा चुका है। इसके अलावा 67 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजने को लेकर फाइल तैयार की जा रही है। वहीं नायब तहसीलदारों के 47 पदों को सबंधित कर्मचारियों की पदोन्नति से भरा गया है।
कनिष्ठ सहायक (कलेक्ट्रेट अधिष्ठान) के 1,687 व कनिष्ठ सहायक (मंडल) के 69 पदों को भरने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक (कलेक्ट्रेट अधिष्ठान) के 1,150 व कनिष्ठ सहायक (मंडल) के 56 पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस संदर्भ में विज्ञापन भी प्रकाशित किया जा चुका है।
0 comments:
Post a Comment