Searching...
Wednesday, June 17, 2026

UPSSSC लोअर पीसीएस में अब 2587 पदों पर होगी भर्ती, 25 जून तक होंगे आवेदन, दो जुलाई तक संशोधन

UPSSSC लोअर पीसीएस में अब 2587 पदों पर होगी भर्ती, 25 जून तक होंगे आवेदन, दो जुलाई तक संशोधन

17 जून 2026
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लोअर पीसीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जून 2026 कर दी है। इसके साथ ही भर्ती में पदों की संख्या में भी वृद्धि की गई है। प्रमुख संशोधन इस प्रकार हैं।

सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) के पदों की संख्या 134 से बढ़ाकर 181 कर दी गई है। अर्थात 47 पदों की वृद्धि हुई है।
कर अधिकारी (पंचायती राज विभाग) के 24 नए पद जोड़े गए हैं। शेष वृद्धि पूर्व में 29 मई 2026 को जारी संशोधित अधिसूचना के अंतर्गत जोड़े गए पदों का हिस्सा है। संशोधनों के बाद लोअर पीसीएस भर्ती 2026 में कुल पदों की संख्या बढ़कर 2,587 हो गई है।


लखनऊ। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से की जा रही सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती अब 2587 पदों पर होगी। आयोग ने उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के और पदों को इसमें शामिल किया है। इसके साथ ही भर्ती के लिए आवेदन की तिथि भी बढ़ाई गई है। 

आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया है कि भर्ती में 2285 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद 221 पदों को और शामिल करते हुए 2516 पदों पर आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें अब 71 पद और बढ़े हैं। अब कुल 2587 पदों पर चयन कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा है कि ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है। साथ ही शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन दो जुलाई तक किए जाएंगे।

उन्होंने कहा है कि ऐसे अभ्यर्थी जो विज्ञापन के सापेक्ष अपना आवेदन अंतिम रूप से सबमिट कर चुके हैं। इसके माध्यम से विज्ञापित पदों पर उन्हें फिर से आवेदन नहीं करना पड़ेगा। किंतु अभ्यर्थी पूर्व में किए आवेदन के अनुसार पदों के सापेक्ष अपना विकल्प व वरीयता देना अनिवार्य होगा। 



UPSSSC लोअर पीसीएस 2026 भर्ती में बड़ा मौका, 2285 पदों पर होगी नियुक्ति, 29 मई से शुरू हैं आवेदन

30 मई 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा (Lower PCS) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार विभिन्न विभागों में कुल 2285 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होकर 18 जून 2026 तक चलेगी। 

भर्ती के अंतर्गत राजस्व, सहकारिता, कृषि, नगर विकास, मंडी परिषद समेत कई विभागों के पद शामिल हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने UPSSSC PET-2025 में भाग लिया हो और निर्धारित मेरिट के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हों। 

अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमा सामान्यतः 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में PET-2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। 

आयोग ने आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। विभिन्न पदों के लिए वेतनमान सातवें वेतन आयोग के लेवल-4 से लेवल-6 के अंतर्गत रहेगा, जिससे चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन और अन्य सरकारी सुविधाएं प्राप्त होंगी। 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती वर्ष 2026 की सबसे बड़ी अवसरों में से एक मानी जा रही है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। 



UPSSSC Lower PCS 2026:  लोअर पीसीएस के 2285 पदों पर आवेदन शुरू, 18 जून तक भर सकते हैं फॉर्म

UPSSSC Lower PCS 2026 Registration: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थी 29 मई से 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं।


UPSSSC Lower PCS 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 2285 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अब आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


18 जून तक कर सकते हैं आवेदन
आधिकारिक सूचना के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 निर्धारित की गई है।  वहीं, उम्मीदवार आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन 25 जून 2026 तक कर सकेंगे। यह भर्ती केवल उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) पास की है। 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन पीईटी-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा।


भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 
विज्ञापन संख्या07-परीक्षा/2026
परीक्षा का नामसम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2026
कुल पद2,285
आवेदन शुरू29 मई 2026
अंतिम तिथि18 जून 2026
संशोधन की अंतिम तिथि25 जून 2026
आवेदन शुल्क₹25 (सभी श्रेणियों के लिए)
पात्रतापीईटी-2025 उत्तीर्ण


इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें सहायक कोषागार लेखाकार, लेखा परीक्षक, अमीन, अधिशासी अधिकारी, लिपिक, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक, केंद्र प्रभारी, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी और मंडी पर्यवेक्षक जैसे पद शामिल हैं।

पदों का वितरण विभिन्न श्रेणियों के अनुसार किया गया है, जिसमें अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं।


सिर्फ ये उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पीईटी-2025 में शामिल उम्मीदवारों में से ही मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को पीईटी में बहुत कम या शून्य अंक प्राप्त हुए हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित नहीं किया जाएगा।

साथ ही, कुछ मामलों में जहां उम्मीदवारों के परिणाम जांच के अधीन हैं, उन्हें फिलहाल प्रोविजनल आधार पर आवेदन की अनुमति दी गई है। हालांकि, अंतिम चयन आयोग के निर्णय पर निर्भर करेगा।


आवेदन की प्रक्रिया समझना जरूरी

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन करने के लिए उन्हें यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।

लॉगिन PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से करना होगा।

आवेदन शुल्क ₹25 रखा गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

फोटो और हस्ताक्षर PET-2025 के अनुसार ही अपलोड होंगे, इसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी।


आवेदन करने के स्टेप्स नोट करें
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर “Live Advertisement” सेक्शन में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें।

PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।

आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।

इच्छित पद का चयन करें।

फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करें, जोकि 25 रुपये है।

फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।



0 comments:

Post a Comment