प्रयागराज। प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के कई पद रिक्त होने के कारण बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के काम काज प्रभावित हो रहे हैं।
वर्तमान में 1031 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 858 खंड शिक्षा अधिकारी ही तैनात हैं। प्रदेश में पहले से ही 173 खंड शिक्षा अधिकारियों की कमी थी। हाल ही में 164 खंड शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश में कुल 337 खंड शिक्षा अधिकारियों की कमी हो जाएगी।
प्रदेश के 75 जिलों में लगभग 822 विकास खंड मौजूद हैं। प्रत्येक विकास खंड में एक खंड शिक्षा अधिकारी की तैनाती अनिवार्य है।
नियमावली संशोधन और भर्ती में बाधा : बेसिक शिक्षा निदेशालय ने बीईओ की नियुक्ति से जुड़ी 1992 की नियमावली में आंशिक संशोधन प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों की सेवा शर्तें, नियुक्ति प्राधिकारी और अन्य बिंदुओं पर स्पष्ट दिशानिर्देश मांगे गए हैं। इन संस्तुतियों के अभाव में नई भर्ती का अधियाचन अधर में पड़ा हुआ है। निदेशालय पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती और संशोधित नियमावली की मंजूरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
0 comments:
Post a Comment