जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में TGT–PGT शिक्षकों के लिए इम्पैनलमेंट प्रक्रिया शुरू, 18 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
🔴 आवेदन हेतु वेबसाइट लिंक : https://swdtgtpgt.in
लखनऊ, 13 जून। समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विषयों के पीजीटी एवं टीजीटी शिक्षकों के इम्पैनलमेंट (Resource Person Empanelment) की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सर्वोदय विद्यालयों में शिक्षण कार्य हेतु विषयवार योग्य शिक्षकों का पैनल तैयार किया जाएगा। इसके लिए आवेदन, पात्रता, मानदेय तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट एवं लॉक करने से पूर्व उसमें आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। आवेदन लॉक होने के बाद किसी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।
🔴 आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
🔴 ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 12 जून 2026
🔴 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 18 जून 2026
विभाग के अनुसार पात्रता, विषयवार आवश्यक योग्यता, मानदेय तथा चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व सभी दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है।
बिना पूर्व सूचना बंद हो सकती है प्रक्रिया
विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया को प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी समय समाप्त किया जा सकता है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र आवेदन करने की सलाह दी गई है।
समाज कल्याण विभाग के इस निर्णय से प्रदेश के योग्य शिक्षकों को सर्वोदय विद्यालयों में शिक्षण कार्य से जुड़ने का अवसर मिलेगा, वहीं विद्यालयों को भी विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का व्यापक पैनल उपलब्ध हो सकेगा।
0 comments:
Post a Comment