Searching...
Monday, June 29, 2026

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के 910 पदों के लिए इंटरव्यू 21 जुलाई से 13 अगस्त के मध्य, शिक्षा सेवा चयन आयोग ने वेबसाइट पर अपलोड किया साक्षात्कार पत्र

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के 910 पदों के लिए इंटरव्यू 21 जुलाई से 13 अगस्त के मध्य,  शिक्षा सेवा चयन आयोग ने वेबसाइट पर अपलोड किया साक्षात्कार पत्र


33 विषयों के लिए सफल 3155 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 13 अगस्त तक चलेंगे

शिक्षा सेवा चयन आयोग ने वेबसाइट पर अपलोड किया साक्षात्कार पत्र

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 51 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 33 विषयों में कुल 910 पदों पर चयन के लिए साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया गया। आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 18 व 19 अप्रैल को कराई गई थी जिसका औपबंधिक परिणाम नौ जून को घोषित किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल कुल 3155 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 जुलाई से 13 अगस्त तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किया जाएगा।

21 जुलाई को अर्थशास्त्र, 22 जुलाई वनस्पति विज्ञान एवं दर्शनशास्त्र, 23 जुलाई रसायन विज्ञान, 24 जुलाई अंग्रेजी, 28 जुलाई कृषि अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान एवं भूगोल, 29 जुलाई भौतिक विज्ञान एवं मनोविज्ञान, 30 जुलाई चित्रकला, संस्कृत एवं उर्दू, 31 जुलाई प्राचीन इतिहास, सैन्य विज्ञान एवं संगीत गायन के साक्षात्कार होंगे।

चार अगस्त शिक्षाशास्त्र एवं इतिहास, पांच अगस्त पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, संगीत तबला, शारीरिक शिक्षा एवं जंतु विज्ञान, छह अगस्त विधि एवं राजनीति विज्ञान, सात एवं 11 अगस्त को हिंदी तथा सात अगस्त को गणित, 12 अगस्त एशियन कल्चर, उद्यान विज्ञान, संगीत सितार, समाजशास्त्र एवं सांख्यिकी तथा 13 अगस्त गुरुवार को वाणिज्य एवं गृह विज्ञान विषयों के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर उपलब्ध हैं जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं।


सहायक आचार्य भर्ती 2026: 910 पदों के लिए इंटरव्यू डेट घोषित, आयोग ने जारी किया पूरा कार्यक्रम

0 comments:

Post a Comment