Searching...
Wednesday, June 3, 2026

यूपी में लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार के 1829 पदों पर होगी भर्ती, 14 जुलाई से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

यूपी में लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार के 1829 पदों पर होगी भर्ती, 14 जुलाई से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन


लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा-2026 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। विभिन्न विभागों और संस्थानों में कुल 1829 पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू होगी।

अभ्यर्थी तीन अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन व शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में निर्धारित पात्रता हासिल की है।

ये पद लेखा परीक्षा निदेशालय, नगर निकाय, आवास विकास परिषद, वन निगम, राजकीय निर्माण निगम समेत कई विभागों और संस्थानों में भरे जाएंगे।

इसके अलावा गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद, मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज, डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ, कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान, सुलतानपुर सहित अन्य संस्थानों के लिए भी पद विज्ञापित किए गए हैं। आयोग के अनुसार चयन के लिए मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


0 comments:

Post a Comment