राजकीय ITI में होगी 1065 पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती, टाटा के सहयोग से अपग्रेड 149 आईटीआई में होगी तैनाती
171 कार्यदेशक और 894 प्रशिक्षकों की होगी भर्ती
लखनऊ। लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के नए अवसर देने और उन्हें उन्नत तकनीक में प्रशिक्षित करने की कवायद तेज है। इसी क्रम में 149 राजकीय आईटीआई को टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सहयोग से अपग्रेड किया गया है। इन आईटीआई व प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र अलीगंज में अत्याधुनिक कोर्स का संचालन किया जाएगा। इन कोर्सों के सुचारु संचालन के लिए 1065 पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती होगी।
इसके तहत 171 कार्यदेशक व 894 प्रशिक्षकों को रखा जाएगा। इन सभी 1065 को आउटसोर्सिंग के आधार पर जेम पोर्टल से लिया जाएगा। सेवा प्रदाता एजेंसी का चयन निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कार्मिक, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम तथा श्रम विभाग के शासनादेशों के प्रावधानों के तहत किया जाएगा।
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता आदि का निर्धारण प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा तय कर शासन से अनुमोदित कराया जाएगा। टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से चलने वाले ये कोर्स युवाओं को वैश्विक जरूरत के मुताबिक तैयार करेंगे।
टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से युवाओं को इंडस्ट्री 4.0 की मांग वाले क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा। इन संस्थानों में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैकेनिक, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग तकनीशियन, एडवांस्ड सीएनसी मशीनिंग तकनीशियन, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) तकनीशियन, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग तकनीशियन, थ्रीडी प्रिंटिंग, सीएएम प्रोग्रामर, बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरिफायर-मैकेनिकल तथा आर्टिसन यूजिंग एडवांस्ड टूल जैसे 11 अत्याधुनिक कोर्स चलाए जा रहे हैं।
0 comments:
Post a Comment