Searching...
Sunday, June 7, 2026

भारतीय नौसेना में युवाओं के पास अग्निवीर बनने का मौका, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 29 जून 2026

भारतीय नौसेना में युवाओं के पास अग्निवीर बनने का मौका, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 29 जून 2026


भारतीय नौसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से अग्निवीर के बंपर पदों पर आवेदन मांगे हैं। यह भर्तियां अग्निवीर (अप्रेंटिस) 01/2027 और 02/2027 बैचों के लिए की जाएंगी। यह भर्ती चार साल के लिए की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।


योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ मैट्रिकुलेशन (10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण हो।

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ तीन वर्षीय डिप्लोमा हो।

निम्नलिखित ट्रेड में डिप्लोमा हो...

इंजीनियरिंग स्ट्रीम मरीन इंजीनियरिंग एंड सिस्टम्स, मैकेनिकल, प्रोडक्शन /ऑटोमोबाइल, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, रिपेयर एंड मेंटेनेंस, पावर प्लांट इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल / प्रोडक्शन, मेंबर / मेंटेनेंस, मशीन, मैन्युफैक्चरिंग / मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी, मेकाट्रॉनिक्स, मेटालर्जी, इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग।

इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग।


आयु सीमा

अग्निवीर (अप्रेंटिस) 01/2027 बैच: उम्मीदवार का जन्म 01 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।

अग्निवीर (अप्रेंटिस) 02/2027 बैच : उम्मीदवार का जन्म 01 मई 2005 से 31 अक्तूबर 2009 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।


चयन प्रक्रिया

यह दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

पहले चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी), लिखित परीक्षा और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।


परीक्षा का प्रारूप

इलेक्ट्रिकल और इंजीनियरिंग पदों के लिए अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 100 अंक की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

प्रश्न पत्र में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित और संबंधित डिप्लोमा से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।

प्रश्न-पत्र अंग्रेजी / हिंदी दोनों भाषाओं में होगा।


आवेदन शुल्क

सभी वर्गों के लिए 550 रुपये शुल्क देय होगा। भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.joinindiannavy.gov.in/) पर जाएं। होमपेज पर Sailors/Agniveers के आगे

स्क्रॉल हो रहे Online application window for Agniveer (Apprentice) - 01/27 and 02/27 batch will be live from 05 Jun 26 to 29... के आगे English या Hindi पर क्लिक करें।

जिस भाषा पर क्लिक करेंगे नये पेज पर उसी भाषा में विज्ञापन की पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

होमपेज पर वापस जाएं और स्क्रॉल करते हुए नीचे आएं। यहां 'अप्लाई ऑनलाइन' विकल्प पर क्लिक करें। ऐसा करने से नया पेज खुल जाएगा। अब करेस्पोंडेंस स्टेट का चयन कर कैप्चा भरकर 'सेव' विकल्प पर क्लिक करें।

खुलने वाले पेज पर 'क्रिएट एन अकाउंट' के नीचे दिए रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करें। फिर आधार नंबर या अन्य पहचान पत्र का विकल्प चुनें और उसकी जानकारी दर्ज कर सेव का बटन दबाएं।

नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक ब्योरा दर्ज करें। फिर ईमेल आईडी भरे और पासवर्ड जनरेट करें।

अब आपने अपनी जो ईमेल आईडी रजिस्टर्ड की है, उस पर जाकर नेवी द्वारा भेजे लिंक को क्लिक कर अपन ईमेल वेरिफाई कर दें।

अब वापस वेबसाइट पर जाकर ईमेल और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें। यहां करंट आप्चुर्निटी में अग्निवीर विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई अन्य जानकारियों को दर्ज कर आगे की प्रक्रिया पूरी कर लें।।

0 comments:

Post a Comment