एडेड महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों का होगी भर्ती, भेजा अधियाचन
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दिया है। यह अधियाचन उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से भेजा गया है।
उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्राचार्य विहीन महाविद्यालयों की सूची मांगी थी। लगभग 150 महाविद्यालयों में से 111 एडेड स्कूलों से प्राचार्य के खाली पदों की सूचना प्राप्त हुई। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सह-शिक्षा महाविद्यालयों में आरक्षण के अनुसार श्रेणीवार 89 पदों और महिला महाविद्यालयों में 22 रिक्त पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दिया है।
अधियाचन अपलोड होने के बाद प्राचार्य के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के एडेड महाविद्यालयों में लगभग 150 प्राचार्य के पद रिक्त हैं।
हालांकि कुछ महाविद्यालयों ने रिक्त पदों की सूचना छिपाई है। जो पद प्रकाश में आए हैं, उनमें से 111 प्राचार्य पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दिया गया है।
0 comments:
Post a Comment