Searching...
Wednesday, June 24, 2026

पॉलीटेक्निक की सवा लाख सीटों पर प्रवेश आज से शुरू

पॉलीटेक्निक की सवा लाख सीटों पर प्रवेश आज से शुरू


लखनऊ। प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग व नन्य पाठ्यक्रमों (फार्मेसी पाठ्यक्रम को छोड़कर) की नॉनलाइन प्रवेश काउंसिलिंग 25 जून से शुरू हो रही है। इसके लिए नभी राजकीय व अनुदानित बॉलीटेक्निक संस्थानों में सहायता केंद्र भी बनाया गया है।


संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के पचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया क काउंसलिंग प्रक्रिया से प्रदेश के 565 पॉलीटेक्निक संस्थाओं में वेश दिया जाएगा। इनमें 156 राजकीय, 18 अनुदानित, 29 बीपीपी मॉडल व 162 निजी क्षेत्र के बॉलीटेक्निक संस्थाएं शामिल हैं। इनमें कुल 1,20,984 सीट हैं।

उन्होंने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा में घोषित परिणाम में अर्ह अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। अभ्यर्थी समय सारणी के अनुसार काउंसलिंग पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं। इसे बाद संस्थान और पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना देखकर अधिक से अधिक विकल्पों का चयन करें।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने जिले के राजकीय व अनुदानित पॉलीटेक्निक में बने सहायता केंद्रों पर जाकर काउंसिलिंग संबंधी जानकारी प्राप्त कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। काउंसलिंग से जुड़ी विस्तृत समय-सारणी, दिशा-निर्देश व अन्य आवश्यक जानकारी परिषद की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध है। 

0 comments:

Post a Comment