UGC NET June 2026 का विषयवार (Subject Wise) परीक्षा कार्यक्रम जारी, 22 से 30 जून के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में होगी आयोजित
NET जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 20 मई तक करें पंजीकरण
01 मई 2026
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।
यह परीक्षा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से जूनियर रिसर्च फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता तय की जाती है। एनटीए के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तारीख 20 मई 2026 रात 11:50 बजे तक है। इसी दिन तक अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 22 से 24 मई 2026 तक (रात 11:50 बजे तक) खुली रहेगी। परीक्षा शहर की जानकारी 10 जून तक जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 15 जून तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। परीक्षा केंद्र, तारीख और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1,150 रुपये, सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल के लिए 600 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग/थर्ड जेंडर के लिए 325 रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन ही वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। एक अभ्यर्थी केवल एक ही आवेदन कर सकता है।



0 comments:
Post a Comment