Searching...
Thursday, May 28, 2026

NTA ने NEET UG की शुल्क वापसी आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ाकर 22 जून की, 13 लाख अभ्यर्थी अब तक कर चुके हैं आवेदन

NTA ने NEET UG की शुल्क वापसी आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ाकर 22 जून की, 13 लाख अभ्यर्थी अब तक कर चुके हैं आवेदन

28 मई 2026
नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद, राष्ट्रीय परीक्षा - एजेंसी (एनटीए) ने शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की समय सीमा बढ़ाकर 22 जून रात 11:50 बजे तक कर दी है। इससे पहले, यह सुविधा 27 मई की रात 11:50 बजे तक उपलब्ध थी।

एनटीए ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक घोषणा जिन्होंने अभी तक शुल्क वापसी के लिए अपनी बैंक जानकारी जमा नहीं की हैं! आखिरी तारीख बढ़ाकर 22 जून (रात 11:50 बजे तक) कर दी गई है।

एनटीए ने बताया कि 23 मई को नीट-यूजी 2026 पंजीकरण पोर्टल पर एक विशेष सुविधा शुरू होने के बाद से अब तक 13 लाख उम्मीदवार अपनी जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पिछली समय सीमा 27 मई (रात 11:50 बजे) थी, जिसे करीब एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया।

इससे आवेदकों को अपने शुल्क वापसी का आवेदन करने के लिए और अधिक समय मिल गया। इसमें कहा गया कि रिफंड लिंक तक पहुंचने और अपने बैंक खाते की जानकारी जमा करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। 



NTA ने कहा- 27 मई तक आवेदक अपनी जानकारी जमा करें, NEET अभ्यर्थियों को फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू हुई

24 मई 2026
बैंक खाते की जानकारी इस तरह अपडेट करें

1️⃣ अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
2️⃣ होमपेज पर Fee Refund या Bank Account Update का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें
3️⃣ एप्लिकेशन नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करके लॉगिन करें
4️⃣ बैंक खाते की जानकारी भरें और इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें


नई दिल्ली। नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने छात्रों की आवेदन फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पंजीकरण पोर्टल पर उम्मीदवारों के लिए एक खास सुविधा शुरू की गई है, ताकि वे अपने बैंक खातों की जानकारी जमा कर सकें। एजेंसी ने कहा कि जानकारी जमा करने की आखिरी तारीख 27 मई, 2026 की रात 11:50 बजे तक है।

एजेंसी ने कहा कि उम्मीदवारों को रिफंड लिंक तक पहुंचने और अपने बैंक खाते की जानकारी जमा करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। एनटीए ने कहा कि यदि उम्मीदवार चाहें, तो वे बैंक खाते की जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए एक कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं। हालांकि, यह विकल्प अनिवार्य नहीं है। एक बार जब उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर देंगे, तो उस जानकारी को अंतिम माना जाएगा।

बस में नहीं देना होगा किराया बिहार और हरियाणा में नीट देने वाले युवकों को परीक्षा के दिन सरकारी बसों में कोई पैसा नहीं देना होगा। वे परीक्षा देने और वापस लौटने के लिए बसों की सुविधा मुफ्त में ले सकेंगे। परीक्षार्थियों को राज्यभर की सरकारी बस में आवागमन की यह सुविधा मिलेगी। दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने यह घोषणा की है। 



NEET UG की पुनःपरीक्षा 21 जून को, अगले साल से परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी

16 मई 2026
नई दिल्ली। पेपर लीक की घटना के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि अगले साल से नीट-यूजी की परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) होगी। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी है। इस बार की रद्द हुई परीक्षा की नई तिथि का ऐलान भी कर दिया गया है। दोबारा परीक्षा 21 जून को होगी।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि यह परीक्षा तीन मई को आयोजित की गई थी। सात मई तक, एनटीए की शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से कई आपत्तियां आने लगीं। इनमें दावा था कि कथित गेस पेपर में दिए गए कुछ प्रश्न इस साल के मुख्य प्रश्नपत्र में भी हूबहू आए थे। पूरी स्पष्टता मिलने के बाद, 12 मई को हमने छात्रों के हित में कड़ी कार्रवाई की। नीट-यूजी परीक्षा 21 जून को दोबारा कराई जाएगी। अगले साल से यह सीबीटी प्रणाली पर होगी।

 प्रधान ने बताया, 'पहली नजर में यह मामला दो या तीन राज्यों से जुड़ा प्रतीत हुआ। इसलिए तुरंत वहां जांच एजेंसियों से समन्वय किया। 11 मई तक जांच के बाद एजेंसियों को निश्चित हो गया कि वास्तव में पेपर लीक किया गया था।


सीबीआई ने पुणे से पेपर लीक सरगना को दबोचा

नई दिल्ली। सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक में कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे प्रश्नपत्र लीक का मुख्य स्रोत बताया जा रहा है। सामने आया कि आरोपी पी.वी. कुलकर्णी पुणे में केमिस्ट्री लेक्चरर है और एनटीए परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ा था। एजेंसी के अनुसार अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में कुलकर्णी ने पहले से गिरफ्तार मनीषा वाघमारे की मदद से छात्रों को इकट्ठा कर घर पर विशेष कोचिंग क्लास में कथित तौर पर प्रश्न, विकल्प और सही उत्तर बताता था। जांच में पाया गया कि ये प्रश्न तीन मई को वास्तविक परीक्षा के प्रश्नपत्र से पूरी तरह मेल खाते हैं।

बीएचयू तक पहुंची नीट की आंच, शक के दायरे में छात्रा

वाराणसी। पर्चा लीक में जयपुर से गिरफ्तार दिनेश बिवाल की बेटी बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में बीएएमएस कर रही है। उसके पूरे कागजात की फाइलें जांच के लिए अलग से रख दी गई हैं।



जून के पहले या दूसरे रविवार को दोबारा हो सकता है नीट-यूजी, एनटीए की छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर एक महीने का समय देने की तैयारी

अगले हफ्ते होगा नई तिथियों का एलान, 31 मई तक हैं सीयूईटी-यूजी की परीक्षाएं

14 मई 2026
नई दिल्लीः मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट-यूजी का पेपर लीक होने एवं परीक्षा रद होने से परेशान छात्रों और अभिभावकों की निगाहें अब दोबारा होने वाली परीक्षा पर टिकी हैं। यानी यह परीक्षा कब और कैसे होगी। फिलहाल जो संकेत मिल रहे हैं, उसके तहत छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए कम से कम एक महीने तक का समय दिया जा सकता है। ऐसे में यह परीक्षा जून के पहले या दूसरे रविवार को कराई जा सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) अगले हफ्ते तक अधिकारिक रूप से परीक्षा की नई तिथि घोषित कर सकती है।

नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा इससे पहले नहीं कराई जा सकती क्योंकि विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले से जुड़ी सीयूईटी-यूजी की परीक्षा 31 मई तक होनी है। इस दौरान किसी परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की तकनीकी दिक्कत आई, तो उन्हें जून के पहले हफ्ते में कराया जा सकता है। इसके बाद ही नीट यूजी को कराया जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सीयूईटी देने वाले बड़ी संख्या में छात्र ऐसे हैं, जो नीट यूजी में भी सम्मिलित हुए हैं। इन्हीं संकेतों के आधार पर नीट यूजी की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों ने अपने क्रैश व माक टेस्ट कोर्स शुरू किए हैं और उनकी अवधि भी 30 से 45 दिनों की रखी गई है।

परीक्षा पैटर्न को लेकर अब तक जो जानकारी मिली है, उसमें अभी अचानक पैटर्न में कोई ऐसा अहम बदलाव नहीं किया जाएगा, जिससे छात्र असहज हों। हालांकि परीक्षा को गड़बड़ियों से बचाने के लिए प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक आनलाइन तरीके से परीक्षा से आधे घंटे पहले पहुंचाने जैसी व्यवस्था को अमल में लाया जा सकता है। गौरतलब है कि इस बार नीट-यूजी में करीब 22.79 लाख छात्र सम्मिलित हुए थे।



पांच दिन की चुप्पी, फिर इन्कार और फजीहत के बाद
NTA ने पेपर लीक की पुष्टि करते हुए NEET UG 2026 परीक्षा को किया निरस्त, सीबीआई को सौंपी जांच

12 मई 2026
नई दिल्ली/जयपुर। पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 की परीक्षा निरस्त कर दी है। पांच दिन की चुप्पी, फिर इन्कार और अब फजीहत के बाद एनटीए ने वायरल प्रश्नपत्र के सवाल हू-ब-हू होने की बात कबूल ली और जांच केंद्रीय जांच व्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी। सीबीआई ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

एनटीए ने नाकामी स्वीकार करते हुए परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा की। जल्द ही नई तारीख का एलान किया जाएगा। परीक्षा तीन मई को हुई थी, जिसमें 22.79 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। आरोप है कि परीक्षा से कई दिन पहले जारी हुए गेस पेपर में कई प्रश्न मिले थे। छह राज्यों में फैले प्राइवेट माफिया नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर जारी हुआ था, जिसमें 400 लोग जुड़े हैं। इस बीच, नासिक क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार (30) को सीबीआई को सौंप दिया। 

आरोप है कि उसने पेपर 10 लाख में खरीदा था और 15 लाख में बेच दिया। पुलिस के अनुसार, वह आयुर्वेद चिकित्सक है और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान बदलने की कोशिश कर रहा था और बाद में डिजिटल निगरानी के जरिये पकड़ा गया। राजस्थान में भी विशेष जांच दल ने 20 संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जिन्हें सीबीआई को सौंप दिया। एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया, शुरुआती जांच में पाया गया कि परीक्षा से पहले मोबाइल फोन पर प्रसारित कुछ सवाल वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाते थे।


नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने तीन मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी का पर्चा लीक होने के आरोपों के बाद मंगलवार को रद्द कर दी। परीक्षा दोबारा होगी। केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एफआईआर दर्ज कर नासिक से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

इस मामले में राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने कई अहम खुलासे किए हैं। उसके अनुसार, परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक माह पहले तक एक कथित गेस पेपर छात्रों के बीच प्रसारित हो रहा था। करीब 150 पन्नों के इस ग्रेस पेपर में लगभग 410 सवाल हैं। आरोप है कि इनमें से करीब 120 प्रश्न नीट के केमिस्ट्री सेक्शन में हूबहू पूछे गए। दावा किया गया कि 720 अंकों की परीक्षा में लगभग 600 अंकों से जुड़े प्रश्न कुछ छात्रों तक परीक्षा से दो दिन पहले पहुंच चुके थे। एनटीए के अनुसार, कथित अनियमितता से जुड़ी सूचना सात मई की शाम को मिली, जिसे आठ मई को जांच एजेंसियों को भेज दिया गया।


एनटीए ने ली जिम्मेदारी: एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने नीट-यूजी 2026 को रद्द करने की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि परीक्षा से पहले छात्रों के बीच पीडीएफ प्रारूप में प्रसारित कुछ प्रश्न वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए जिसके बाद एजेंसी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश की। पूरा प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ। सीबीआई लीक हुए सवालों की संख्या की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा का कार्यक्रम अगले सात से दस दिन के भीतर घोषित कर दिया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि परीक्षा जल्द आयोजित की जाए ताकि शैक्षणिक कार्यक्रम में बाधा न आए। एनटीए महानिदेशक ने भरोसा दिलाया कि कथित पेपर लीक में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं, फीस वापस होगी
एनटीए ने कहा, मई 2026 परीक्षा के लिए कराए गए पंजीकरण और चुने गए परीक्षा केंद्र दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए भी मान्य रहेंगे। अभ्यर्थियों को न तो दोबारा आवेदन की जरूरत है और न ही अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। साथ ही पहले जमा की गई परीक्षा फीस छात्रों को वापस कर दी जाएगी। एनटीए अपने संसाधनों से पुनः परीक्षा कराएगा।

जो कुछ हुआ, हम उसकी जिम्मेदारी लेते हैं। हम यह आश्वासन देते हुए इसे दोबारा आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी। अभिषेक सिंह, महानिदेशक, एनटीए


अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील 
एनटीए ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है किवे केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत सोशलमीडिया माध्यमों परही भरोसा करें। एनटीए की ओर से हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 जारी किए गए हैं। ईमेल neet-ug@nta.ac.in पर भी संपर्क किया जा सकता है। 

सीबीआई ने आपराधिक साजिश, धोखाधड़ीकी धाराओं मेंमामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी जल्द ही एक टीमराजस्थान भेजेगी, ताकिएसओजीसे मामले से जुड़े सभी साक्ष्य जा सकें।

0 comments:

Post a Comment