आबकारी सिपाही के 98 पद बढ़े, अब 820 पर भर्ती
आवेदन की अंतिम तिथि पूर्व की तरह 24 जून ही है, देखें जारी संशोधित विज्ञप्ति
22 जून 2026
लखनऊ। आबकारी सिपाही भर्ती में 98 पद और बढ़ गए हैं। अब 820 पदों पर भर्ती होगी। पहले 722 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि पूर्व की तरह 24 जून यानी बुधवार और इसमें किसी भी तरह के संशोधन की अंतिम तिथि एक जुलाई है।
यूपीएसएसएससी के सचिव हरिकेश चौरसिया ने मंगलवार को भर्ती के लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी की। इसके मुताबिक सामान्य चयन के 682 व विशेष चयन के 138 पद हो गए हैं। सामान्य चयन में आनारक्षित वर्ग के 274, अनुसूचित जाति 143, अनुसूचित जनजाति 13, अन्य पिछड़ा वर्ग 184 व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 68 पद हैं।
यूपी में आबकारी सिपाही के 722 पदों पर अवसर, आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून 2026
8 जून 2026
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इनमें से 144 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सभी तरह के आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून 2026 है। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है...
रिक्तियाँ : 612+110 = 722
नोट: महिलाओं के लिए आबकारी सिपाही में 122 और आबकारी सिपाही (विशेष चयन) में 22 पद आरक्षित हैं।
आवेदन शुल्क
सभी वर्गों के अभ्यर्थी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये देय होगा। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं की परीक्षा पास हो या समकक्ष योग्यता हो। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
अधिमानी अर्हता :
प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की सेवा की हो। या राष्ट्रीय कैडेट कोर का 'बी' प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो। वेतनमान : 25,500 रुपये से 81,100 रुपये।
आयु सीमा
न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। अधिकतम आयु में यूपी के आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
शार्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाएं।
होमपेज पर Notifications/Advertisements पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से 08-EXAM/2026 04/06/2026 के सामने View Advertisement पर क्लिक करें। अब खुलने वाले पेज पर Click here to view advertisement पर क्लिक करें।
नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और योग्यता की जांचकर लें।
होमपेज पर वापस आएं और Apply बटन पर क्लिक कर आगे की आवेदन प्रक्रिया निर्देशानुसार पूरी कर लें।
0 comments:
Post a Comment