Searching...
Thursday, August 20, 2026

RRB : अब 3,993 नहीं, 4029 पदों पर होगी नियुक्ति, 13 सितंबर तक किया जा सकता है आवेदन

RRB : अब 3,993 नहीं, 4029 पदों पर होगी नियुक्ति,  13 सितंबर तक किया जा सकता है आवेदन

जेई और डिपो सामग्री अधीक्षक के 36 नए पद जुड़े, 

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) और डिपो सामग्री अधीक्षक भर्ती में बड़ा संशोधन करते हुए - कुल 36 नए पद बढ़ाए हैं। इसके साथ ही अब इस भर्ती प्रक्रिया के - तहत कुल रिक्तियों की संख्या 3,993 से बढ़कर 4,029 हो गई - है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में शुद्धिपत्र जारी कर - दिया है।


संशोधित अधिसूचना के - अनुसार, इस भर्ती में रासायनिक - और धातुकर्म सहायक (सीएमए) के 35 पद और सिकंदराबाद बोर्ड के तहत कनिष्ठ अभियंता (विद्युत/टीआरएस) का एक अतिरिक्त पद शामिल किया गया है। नए पदों के जुड़ने के बाद अब इस भर्ती का आधिकारिक नाम बदलकर कनिष्ठ अभियंता, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक भर्ती कर दिया गया है।

आरक्षण के लिहाज से देखें तो इन कुल पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 1,714, ओबीसी के लिए 919, एससी के लिए 632, एसटी के लिए 366 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 398 सीटें निर्धारित की गई है। रासायनिक और धातुकर्म सहायक के 35 पदों में से सर्वाधिक 15 पद चेन्नई बोर्ड को मिले हैं, जिनमें 11 पद दक्षिण रेलवे और चार पद सवारी डिब्बा कारखाना (आईसीएफ) के लिए हैं। 


इसके अलावा भोपाल व पटना बोर्ड में सात-सात, गुवाहाटी में चार, तथा प्रयागराज और बंगलूरू बोर्ड में एक-एक पद तय किए गए हैं। योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए निर्धारित तिथियों के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment