Searching...
Monday, August 10, 2026

पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 9 से 29 सितंबर तक होंगे

पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 9 से 29 सितंबर तक होंगे, शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन 6 अक्तूबर तक


लखनऊ। प्रदेश के पशुपालन निदेशालय में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सोमवार को इसके लिए विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन नौ से 29 सितंबर तक किए जा सकेंगे। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन 06 अक्तूबर तक होंगे।

इस भर्ती के लिए पीईटी 2025 के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। पीईटी 2025 में शामिल अभ्यर्थी ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर से भी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें उन्हें अधिकतर सूचनाएं नहीं भरनी होगी। आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया के अनुसार, सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। 

लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को अलग से शुल्क देना होगा। प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों के मामले में पिता पक्ष से जारी जाति प्रमाणपत्र ही मान्य होगा। भर्ती के लिए इंटर पास शैक्षिक योग्यता और 21 से 40 साल आयु निर्धारित है। भर्ती परीक्षा 100 नंबर की होगी और इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। आयोग ने परीक्षा का पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है।



0 comments:

Post a Comment