Searching...
Tuesday, August 18, 2026

NTA ने 600 विशेषज्ञ हटाए, प्रश्नपत्र तैयार करने या उसके अनुवाद में थे शामिल, शिक्षा मंत्री की फटकार के बाद एजेंसी की कार्रवाई

NTA  ने 600 विशेषज्ञ हटाए, प्रश्नपत्र तैयार करने या उसके अनुवाद में थे शामिल,  शिक्षा मंत्री की फटकार के बाद एजेंसी की कार्रवाई

प्रश्नपत्रों की जांच के लिए चार स्तरीय प्रणाली लागू होगी ताकि पेपर लीक व अन्य गड़बड़ियों की गुंजाइश ही न रहे

2 से से तीन सप्ताह सप्ताह के भीतर एनटीए में 20 से 25 अधिकारियों की एक नई टीम होगी तैनात


नई दिल्लीः मेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) लीक और अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) के पेपरों में गड़बड़ियों के बाद एनटीए ने प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर उसका अनुवाद करने वाले करीब 600 विशेषज्ञों और प्रोफेसरों की टीम को हटा दिया है। उनकी जगह अब विशेषज्ञों की नई टीम गठित की जाएगी। इसके साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया को भी और सख्त करने का फैसला लिया है। इसमें आगे से चार स्तरीय जांच प्रणाली लागू होगी ताकि प्रश्नपत्रों के लीक होने से लेकर उसमें गड़बड़ियों की कोई गुंजाइश ही न रहे।


एनटीए ने यह कदम सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी की फटकार और परीक्षाओं में लगातार मिल रही गड़बड़ियों के मुद्दे पर बुलाई गई बैठक के बाद उठाया हैं। जोशी ने पिछले महीने शिक्षा मंत्री का कार्यभार तब संभाला था, जब नीट-यूजी पेपर विवाद पर हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद उनके पूर्ववर्ती धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। हाल में यूजीसी नेट के अंग्रेजी, कामर्स व समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों में मिली ढेरों गड़बड़ियों के बाद इन्हें रद किया गया था। इससे भी एनटीए के पेपर तैयार करने के तरीके पर सवाल उठे थे।

मंत्री के निर्देशों के बाद एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह ने मंत्रालय को एजेंसी की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा टीम में बदलाव किया गया है। 600 विशेषज्ञों को हटा उनकी जगह नए अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।


दर्जनों परीक्षा कराती है एनटीए, एक करोड़ छात्र होते हैं शामिल

एनटीए के जिम्मे नीट-यूजी, यूजीसी नेट, कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी), ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन-मेन (जेईई मेन) सहित दर्जनों प्रवेश परीक्षाओं का जिम्मा है। इसमें हर साल करीब एक करोड़ छात्र शामिल होते हैं। इससे पहले एनटीए अपने यहां संविदा पर तैनात करीब 50 अधिकारियों-कर्मचारियों को भी हटा चुकी है।

0 comments:

Post a Comment