पीईटी 2025 स्कोर की मेरिट पर शॉर्टलिस्ट होंगे अभ्यर्थी, बाद में लिखित परीक्षा होगी।
लखनऊ। प्रदेश में पशुपालन निदेशालय के तहत वेटनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर से 5 अक्तूबर तक किए जा सकेंगे। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी किया।
अभ्यर्थियों को पीईटी-2025 के स्कोर के आधार पर मेरिट से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके के लिए सभी वर्गों को 25 रुपये ऑनलाइन शुल्क देना होगा, जबकि लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों से अलग शुल्क लिया जाएगा।
अर्हता के तहत इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ वेटनरी फार्मेसी में दो वर्ष तीन माह का डिप्लोमा और संबंधित परिषद या संस्थान में पंजीकरण जरूरी है। आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न दो घंटे में हल करने होंगे। इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी।
0 comments:
Post a Comment