Searching...
Friday, August 14, 2026

RRB : जूनियर इंजीनियर के 4098 पदों पर ऑनलाइन आवेदन हुए शुरू, 13 सितंबर तक आवेदन का मौका

RRB : जूनियर इंजीनियर के 4098 पदों पर ऑनलाइन आवेदन हुए शुरू, 13 सितंबर तक आवेदन का मौका 


प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने तकनीकी विभागों में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर प्रदान करते हुए जूनियर इंजीनियर (जेई) के कुल 4,098 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से आरंभ कर दी है।


अभ्यर्थी 13 सितंबर तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। जूनियर इंजीनियर के लिए पूर्व में 3,993 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी थी। बाद में पदों की संख्या 4,098 कर दी गई।

यह भर्तियां रेलवे के प्रमुख तकनीकी विभागों जैसे मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन और स्टोर डिपार्टमेंट के अंतर्गत की जाएंगी।

इन पदों के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल और कंप्यूटर साइंस जैसे इंजीनियरिंग विषयों में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से तीन वर्षीय डिप्लोमा अथवा बीई/बीटेक डिग्री धारक आवेदन के पात्र हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment