Searching...
Sunday, August 9, 2026

Zen Z, Zen Alpha Connect : हर महीने स्कूल पहुंचेंगे युवा IAS-IPS, जेन-जी से करेंगे संवाद

हर महीने स्कूल पहुंचेंगे युवा IAS-IPS, जेन-जी से करेंगे संवाद

 लखनऊः जेन-जी से संवाद कर उन्हें सही दिशा देने और उनके भीतर भविष्य को लेकर भरोसा बढ़ाने के लिए अब जिलों में तैनात युवा आइएएस, आइपीएस और आइएफएस अधिकारी हर महीने स्कूलों में पहुंचेंगे। वे कम से कम एक इंटरमीडिएट विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे और उन्हें करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और जीवन की चुनौतियों से निपटने के तरीके बताएंगे।

दिल्ली में हाल के दिनों में युवाओं और जेन-जी से जुड़े आंदोलनों के बीच प्रदेश सरकार की इस पहल को विद्यार्थियों के साथ संवाद बढ़ाकर उन्हें सकारात्मक सोच और रचनात्मक दिशाbदेने की कोशिश के रूप में देखा जा इंटरमीडिएट विद्यार्थियों से संवाद करेंगे शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी, नौजवानों से संवाद के लिए सरकार की नई पहल रहा है।

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी जिलाधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। अब अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने भी जिलाधिकारियों को ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से संचालित कराने के लिए कहा है। कार्यक्रम में अधिकारी विद्यार्थियों से सीधे बातचीत करेंगे और प्रश्नोत्तर के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। 

छात्र करियर चयन, पढ़ाई, प्रतियोगीbपरीक्षाओं की तैयारी और भविष्य की बोजनाओं को लेकर अपने सवाल खुलकर पूछ सकेंगे। इससे स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में करियर की वास्तविक तस्वीर समझने का अवसर मिलेगा। संवाद में जीवन का लक्ष्य तय करने, प्रभावी अध्ययन पद्धति, समय प्रबंधन और आत्मानुशासन जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।

जिलाधिकारी अपने जिले के लिए हर महीने कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि युवा अधिकारी इसमें सक्रिय रूप से भाग लें। प्रत्येक माह की पांच तारीख तक माध्यमिक शिक्षा विभाग को पिछले महीने आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसमें विद्यालय का नाम, संवाद में शामिल अधिकारी, चर्चा का विषय और विद्यार्थियों के सुझाव दर्ज किए जाएंगे।

अधिकारी यूपीएससी, यूपीपीएससी, यूपीएसएसएससी, एसएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं के अतिरिक्त आइआइटी-जेईई, नीट और सीयूईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में बताएंगे। इसके साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, स्टार्टअप, सरकारी योजनाओं, वित्तीय साक्षरता और व्यापार प्रबंधन से जुड़े विकल्पों की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, तनाव प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने जैसे विषयों को भी संवाद का हिस्सा बनाया गया है। अधिकारियों के अनुभवों के जरिये छात्रों को दबाव और असफलता से निपटने तथा लक्ष्य पर केंद्रित रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।



Zen Z, Zen Alpha Connect : जिले-जिले स्कूलों व कॉलेजों में संवाद करेंगे IAS-IPS, देंगे सुझाव, हर डीएम को मासिक कैलेंडर तैयार करने की जिम्मेदारी

लखनऊ। जेन जी आंदोलन के बाद केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक जेन जी और जेन अल्फा से संवाद की कवायद के बीच माध्यमिक शिक्षा - विभाग ने उनसे जुड़ने की पहल की - है। इसके तहत जिलों में तैनात आईएएस, आईपीएस और - आईएफएस अधिकारी हर माह कम से कम एक इंटर स्तर तक के कॉलेज में छात्रों से संवाद करेंगे। उन्हें कॅरिअर गाइडेंस, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास, स्वरोजगार, जीवन कौशल  और स्टार्टअप की जानकारी देंगे।


मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिलों में तैनात आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी हर महीने कम से कम एक राजकीय, सहायता प्राप्त या निजी इंटर कॉलेज में जाकर - छात्रों से संवाद बनाएं। संवाद से छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान करने के साथ आकांक्षाओं को सही दिशा देने में भी मदद मिलेगी। अधिकारियों के अनुभव, कार्यशैली और जीवन संघर्ष छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। 


डीएम हर माह का कैलेंडर तैयार कराएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जिले में तैनात सभी युवा अधिकारी पूरी गंभीरता और मनोयोग से इस पहल में भाग लें। हर जिले में आयोजित कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण, भ्रमण की संख्या, विद्यालय का नाम, प्रतिभागी अधिकारी का नाम, संवाद का विषय और छात्रों के सुझाव विभाग को हर माह की पांच तारीख तक उपलब्ध कराने होंगे। मंडलायुक्त और डीएम कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे और इसमें नवाचार के लिए स्वतंत्र होंगे। डीआईओएस छात्रों को इसकी जानकारी देंगे और अधिकारियों व विद्यालय प्रबंध तंत्र के बीच समन्वय स्थापित करेंगे।


यूपीएससी, पीसीएस, जेईई, एनडीए, सीयूईटी की तैयारी की देंगे जानकारी : बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि अधिकारी छात्रों को यूपीएससी, यूपीपीसीएस, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, एसएससी, एनडीए, आईआईटी-जेईई, सीयूईटी, राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जानकारी देंगे। उच्च शिक्षा, तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा, उद्यमिता और स्टार्टअप के अवसरों से भी अवगत कराएंगे।

वित्तीय कौशल व साइबर सुरक्षा पर फोकस

संवाद में केंद्र और राज्य सरकार की युवाओं से संबंधित प्रमुख योजनाओं के साथ वित्तीय कौशल, संचार कौशल, व्यापार प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, तनाव प्रबंधन और आत्मविश्वास विकास जैसे विषय भी शामिल होंगे।

छात्रों का सर्वांगीण विकास का उद्देश्य

शासन का उद्देश्य युवाओं के सर्वांगीण और क्षमता विकास के साथ उन्हें उच्च व व्यावसायिक शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और लोक सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देना है। समय-समय पर सकारात्मक परामर्श के माध्यम से युवाओं को प्रेरित कर उन्हें सजग, विकासोन्मुख और आत्मविश्वास से युक्त बनाना इस पहल का लक्ष्य है।

0 comments:

Post a Comment