UPSSSC की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, PET अक्टूबर में
लखनऊः उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और साक्षात्कारों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। नौ अगस्त से मुख्य परीक्षाओं का सिलसिला शुरू होगा जो दिसंबर तक चलेगा। वहीं, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 अक्टूबर में प्रस्तावित है। इसके लिए तीन अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।
आयोग ने जनवरी से जुलाई तक का कैलेंडर जारी किया था। अब आगे की परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी हुई है। पीईटी-2025 के अंक के आधार पर प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा नौ अगस्त को होगी। सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को होगी। अगस्त में अनुदेशक फिटर, ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) व इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी एंड इलेक्ट्रानिक्स सिस्टम मेंटेनेंस पदों के लिए साक्षात्कार प्रस्तावित हैं। वहीं आशुलिपिक मुख्य परीक्षा-2022 की हिंदी आशुलेखन व टंकण परीक्षा एक सितंबर से शुरू होगी। आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा और पीईटी-2023 के अंक के आधार पर फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को होगी।
0 comments:
Post a Comment