Searching...
Friday, July 10, 2026

राजकीय व निजी ITI में प्रवेश हेतु आवेदन आज से

राजकीय व निजी ITI में प्रवेश हेतु आवेदन आज से 


लखनऊ। प्रदेश के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नए सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। अभ्यर्थी 04 अगस्त तक वेबसाइट http://www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


 राजकीय व निजी आईटीआई में चल रहे व्यवसायों के साथ ही टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से अपग्रेड 211 राजकीय संस्थानों में चल रहे 10 प्रमुख ट्रेड में भी प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी निर्धारित वेबसाइट पर दिए गए प्रवेश लिंक पर क्लिक करेंगे। 

निदेशक ने बताया कि व्हाट्सएप नंबर 9628372929 और ई मेल help@admissionscvtup.in पर भी सहायता मिलेगी। प्रदेश में 290 राजकीय, 2932 निजी, 38 पीपीपी मॉडल व 12 महिलाओं के लिए विशेष आईटीआई हैं। इनकी लगभग 4.50 लाख से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन होंगे। 

0 comments:

Post a Comment