माध्यमिक स्कूलों में 3402 वोकेशनल ट्रेनर रखे जाएंगे, हर माह 15 हजार रुपये मानदेय मिलेगा
लखनऊ। राजकीय व आशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों में वोकेशनल प्रशिक्षक रखे जाएंगे। यूपी के 1701 राजकीय व एडेड स्कूलों में दो-दो प्रशिक्षक कुल 3402 आउटसोर्सिंग कंपनियों की मदद से रखे जाएंगे। इन्हें 15-15 हजार मासिक मानदेय दिया जाएगा।
शैक्षिक सत्र 2026-27 से 731 राजकीय माध्यमिक स्कूलों व 970 एडेड माध्यमिक स्कूलों में दो-दो ट्रेड में व्यावसायिक शिक्षा की पढ़ाई शुरू होगी। श्रेणी-एक कक्षा नौ में दोनों ट्रेडों में कम से कम 25 छात्रों का प्रवेश दिया जाएगा। इनको पढ़ाने के लिए विभिन्न ट्रेड के दो दो प्रशिक्षक रखे जाएंगे। ये रोजाना एक घंटा छात्रों को प्रशिक्षण देंगे।
सप्ताह में छह घंटे वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई अनिवार्य होगी। रिटेल, आईटी, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, एग्रीकल्चर और मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप एंड प्रोफेशनल स्किल इत्यादि सेक्टर में ऑफिस असिस्टेंट, डाटा इंट्री ऑपरेटर, माइक्रोफाइनेंस एग्जीक्यूटिव व रिटेल स्टोर ऑपरेसंस असिस्टेंट जैसे पदों पर नौकरियां मिलेंगी।
एक विद्यालय में ही काम करेगा प्रशिक्षक
प्रधानाचार्य हर महीने इन वोकेशनल प्रशिक्षकों की उपस्थिति सत्यापित करेंगे, जिसके आधार पर मानदेय दिया जाएगा। कोई भी वोकेशनल प्रशिक्षक एक के अलावा किसी अन्य विद्यालय में काम नहीं कर सकेगा। उससे इस बात का प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा। आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से इन्हें रखा जाएगा। वोकेशनल प्रशिक्षक पद के लिए जॉब ट्रेड में स्नातक के साथ राष्ट्रीय कौशल अर्हता फ्रेमवर्क का सर्टिफिकेट होना चाहिए। संबंधित उद्योग में उसके पास एक वर्ष का काम अनुभव भी होना चाहिए। सभी विद्यालयों में आउटसोर्सिंग कंपनियों की मदद से जल्द इनकी भर्ती कर व्यवसायिक शिक्षा की पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दिए गए है।
उद्योग भ्रमण भी होगा
माध्यमिक स्कूलों में छात्रों के लिए एक शैक्षिक सत्र में तीन विशेष अतिथि व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। उन्हें इसकी मदद से संबंधित ट्रेड की बारीकियां और अवसर विशेषज्ञ बताएंगे। उद्योगों का भ्रमण भी कराया जाएगा, जिससे वह प्रयोगात्मक
0 comments:
Post a Comment