PET - 2026 का विज्ञापन जल्द, OTR में हुए चार लाख पंजीयन, OTR में गलती सुधारने आवेदकों को मिलेगा मौका
विज्ञापन जारी होने के तीन-चार दिन में शुरू होंगे पीईटी आवेदन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अगस्त में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 का विज्ञापन जारी कर सकता है। विज्ञापन जारी होने के तीन से चार दिन बाद आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
पीईटी के माध्यम से आयोग 'समूह ग' के विभिन्न पदों पर भर्तियों के उद्देश्य से आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट करता है। आयोग ने पिछले वर्ष से पीईटी स्कोर की वैधता तीन वर्ष कर दी है। 14 जुलाई से शुरू वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था में अब तक करीब चार लाख अभ्यर्थी पंजीयन करा चुके हैं।
आयोग ने इस बार से सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए ओटीआर को अनिवार्य कर दिया है। अभ्यर्थियों को ओटीआर केवल एक बार कराना होगा। उसी पंजीकरण के आधार पर वे आयोग की विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। गत वर्ष पीईटी में शामिल रहे अभ्यर्थी पीईटी पंजीकरण संख्या के आधार पर ओटीआर में आवेदन कर सकते हैं।
आयोग ने अब ओटीआर में गलती सुधारने का अवसर दिया है। जो अभ्यर्थी ओटीआर में दर्ज किसी जानकारी में बदलाव करना चाहते हैं, उन्हें आगामी पीईटी के पंजीकरण से पहले अनिवार्य रूप से संशोधन करना होगा। पीईटी-2025 की पंजीकरण संख्या के आधार पर ओटीआर पूरा करने वाले अभ्यर्थियों के नाम, जन्मतिथि व मोबाइल नंबर में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
0 comments:
Post a Comment