Searching...
Friday, July 31, 2026

सिपाही भर्ती परीक्षा में 76,184 अभ्यर्थी सफल, नतीजे जारी

सिपाही भर्ती परीक्षा में 76,184 अभ्यर्थी सफल, नतीजे जारी

लखनऊ। सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 के 32,679 पदों के लिए लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। पुलिस भर्ती बोर्ड के मुताबिक 8, 9 व 10 जून 2026 को हो छह पालियों में हुई परीक्षा के नियमावली के मुताबिक न्यूनतम अर्हकारी अंक (कट ऑफ) जारी कर दिए गए हैं।

अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 30 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी के लिए 25 प्रतिशत अनुसूचित जाति जनजाति के लिए 20 प्रतिशत अंक पाने वाले अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल होंगे। विज्ञापित पदों के सापेक्ष 2.33 गुना कुल 76,184 अभ्यर्थियों को अभिलेखों की जांच तथा शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया है। इसमें समान कटऑफ पाने वाले सभी अभ्यर्थी शामिल होंगे। शारीरिक परीक्षा 17 अगस्त से शुरू होगी।



 *Upp कांस्टेबल result जारी*✅


Result link: https://uppbpb.gov.in/

0 comments:

Post a Comment