Searching...
Friday, July 10, 2026

शिक्षा सेवा चयन आयोग जारी करेगा शिक्षक भर्तियों का कैलेंडर, रिक्त पदों के मिले विवरण के क्रम में कैलेंडर जारी कर शुरू करेगा चयन प्रक्रिया

शिक्षा सेवा चयन आयोग जारी करेगा शिक्षक भर्तियों का कैलेंडर, रिक्त पदों के मिले विवरण के क्रम में कैलेंडर जारी कर शुरू करेगा चयन प्रक्रिया

एडेड माध्यमिक और महाविद्यालयों के लिए 4865 पदों के लिए मिल चुका है अधियाचन


प्रयागराज । उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जल्द ही विभिन्न शिक्षक भर्तियों का - कैलेंडर जारी करेगा। आयोग को  एडेड महाविद्यालयों, एडेड माध्यमिक विद्यालयों, अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों, एडेड जूनियर हाईस्कूल, बेसिक शिक्षा परिषद, क अटल आवासीय विद्यालयों तथा तकनीकी शिक्षण संस्थानों में - अनुदेशकों की भर्ती करानी है। रिक्तियों का विवरण मिलने के बाद - आयोग चरणबद्ध तरीके से भर्ती व प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।


पहले चरण में एडेड र महाविद्यालयों के प्राचार्य और असिस्टेंट प्रोफेसर तथा एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों समेत कुल 4865 पदों का आनलाइन अधियाचन आयोग को प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की करीब 20 हजार रिक्तियों की सूचना आफलाइन उपलब्ध कराई गई है। आयोग इन सभी भर्तियों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम का कैलेंडर जारी करेगा, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।


आयोग अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार ने जनवरी से लंबित शिक्षक भर्तियों को पूरा करने की योजना के तहत तेजी से काम शुरू कराया। वर्ष 2022 की 624 पदों की प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती पूरी हो चुकी है। वहीं 3539 पदों की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती में परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है और और इसी महीने अंतिम चयन परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। इसके अलावा विज्ञापन-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का कार्यक्रम भी घोषित किया जा चुका है। इन लंबित प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद आयोग नई शिक्षक भर्तियों का कैलेंडर जारी करेगा।

आयोग बेसिक शिक्षा में सहायक अध्यापक तथा एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षाओं का पाठ्यक्रम पहले ही जारी कर चुका है। आयोग अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि विभागों से जैसे-जैसे अधियाचन प्राप्त होंगे, उसी क्रम में नए विज्ञापन जारी किए जाएंगे। आगामी भर्तियों में टीजीटी-पीजीटी तथा बेसिक शिक्षा के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी बड़ी संख्या में शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे हजारों अभ्यर्थियों को सरकारी शिक्षक बनने का अवसर मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment