Searching...
Tuesday, June 30, 2026

TGT परीक्षा का परिणाम घोषित डेढ़ गुना अभ्यर्थी हुए सफल, 9 से 17 जुलाई तक आयोग के कार्यालय में होगी दस्तावेजों की जांच

TGT परीक्षा का परिणाम घोषित डेढ़ गुना अभ्यर्थी हुए सफल, 9 से 17 जुलाई तक आयोग के कार्यालय में होगी दस्तावेजों की जांच


प्रयागराज। यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती की लिखित परीक्षा तीन और चार जून को कराई थी। मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। 3539 पदों के लिए डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को परीक्षा में सफलता मिली है। आयोग अर्हता और अभिलेख का सत्यापन नौ से 17 जुलाई तक करेगा।


अभ्यर्थियों के विषयवार और श्रेणीवार अनुक्रमांक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर उपलब्ध हैं। अर्हता और अभिलेख सत्यापन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय एलनगंज प्रयागराज में होगा।

नौ जुलाई को संस्कृत, 10 को गणित विषय के अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण होगा। 13 जुलाई को शारीरिक शिक्षा, गायन संगीत, कृषि, उर्दू, वादन संगीत, गृह विज्ञान और वाणिज्य के अभ्यर्थियों का परीक्षण किया जाएगा। 14 जुलाई को हिंदी, 15 जुलाई को जीव विज्ञान और विज्ञान के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 16 जुलाई को अंग्रेजी और 17 जुलाई को सामाजिक विज्ञान और कला विषय के अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे जाएंगे। सफल अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से अपने सभी अनिवार्य प्रमाणपत्र और आरक्षण संबंधी अभिलेख अपलोड करने होंगे।

आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रपत्र : लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी एक जुलाई से आयोग की वेबसाइट से प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अर्हता या अभिलेख परीक्षण के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसके अभ्यर्थन पर विचार नहीं किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment