तीन से 21 अगस्त तक होगी रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा, रेलवे के विभिन्न विभागों में 22,195 पद भरे जाएंगे
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी लेवल-वन भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीडी-एक) की तारीखों का एलान कर दिया है। परीक्षा तीन से 21 अगस्त तक होगी। इसके माध्यम से रेलवे के विभिन्न विभागों में 22,195 पदों को भरा जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा 11,032 पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-फोर के शामिल हैं।
इसके अलावा प्वाइंट्समैन-बी, असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकाम, कैरिज एंड वेगन और लोको शेड सहित कई अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। इस देशव्यापी भर्ती में आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत कुल 1,183 पदों को शामिल किया गया है। यहां सफलता पाने वाले युवाओं को उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के अधिकार क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि प्रयागराज जोन में भी सबसे अधिक 600 पदों पर भर्ती अकेले ट्रैक मेंटेनर के रूप में होनी है।
देशव्यापी रिक्त पदों की संख्या
पद का नाम और संख्या
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-फोर
11032
प्वाइंटसमैन-बी
5053
असिस्टेंट ट्रैक मशीन
597
असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकॉम
1509
असिस्टेंट कैरिज एंड वैगन
1000
असिस्टेंट ब्रिज
600
असिस्टेंट पी-वे
300
असिस्टेंट टीआरडी
800
असिस्टेंट लोको शेड इलेक्ट्रिकल
200
इलेक्ट्रिकल असिस्टेंट ऑपरेशंस
604
असिस्टेंट टीएल एंड एसी
500
0 comments:
Post a Comment