संपूर्णानंद संस्कृत विवि से जुड़े महाविद्यालयों में एक महीने तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया, समर्थ पोर्टल से करना होगा आवेदन, 10 अगस्त तक होगा प्रवेश
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-2027 में प्रवेश की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होगी। प्रथम एक महीने तक चलने वाली प्रवेश की प्रक्रिया में प्रथमा, पूर्वमध्यमा, उत्तरमध्यमा, शास्त्री प्रथम समेस्टर, आचार्य सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल से दाखिला कराया जाएगा। इसके लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल भी बनाया गया है।
संस्कृत विवि से संबद्ध वाराणसी, आसपास के जिलों के साथ ही देशभर में 500 से ज्यादा महाविद्यालय हैं। यहां प्रवेश की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होगी। कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि प्रवेश की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से 10 अगस्त तक चलेगी।
अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह आवेदन करते समय पोर्टल पर दिए नियम-निर्देशों को जरूर पढ़ लें प्रथमा, पूर्वमध्यमा, उत्तरमध्यमा शास्त्री प्रथम सेमेस्टर एवं आचार प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को अपन प्रवेशावेदनपत्र डाउनलोड करके अपने महाविद्यालय में जमा करन होगा। प्रवेश पंजीकरण के लिए 200 रुपये देना होगा। कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि इस बा में विस्तृत जानकारी एडमिशन पोर्टल से ली जा सकती है।
0 comments:
Post a Comment