Searching...
Sunday, July 12, 2026

होमगार्ड भर्ती : सभी जिलों में डीवी-पीएसटी आज से होगी शुरू

होमगार्ड भर्ती : सभी जिलों में डीवी-पीएसटी आज से होगी शुरू

13 जुलाई 2026
लखनऊ। प्रदेश में 41,424 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेज के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी-पीएसटी) सोमवार से सभी जिलों में होगी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसके लिए कुल पदों के सापेक्ष 1,07,221 अभ्यर्थियों (2.6 गुना) को बुलाया है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) होगी, जिसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। 

होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक हुई थी। अगले चरण में डीवी-पीएसटी होनी है। इसमें लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह सभी जिलों की रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित होगी। 



उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 आवेदनपत्र की प्रति डाउनलोड किये जाने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना

8 जुलाई 2026



होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) 13 जुलाई से

04 जुलाई 2026
लखनऊ। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) की तारीख घोषित कर दी है। यह प्रक्रिया 13 जुलाई से सभी जिलों की रिजर्व पुलिस लाइन्स में शुरू होगी। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि डीवी और पीएसटी के प्रवेश पत्र छह जुलाई से बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 






41424 होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी,  2.6 गुना अभ्यर्थियों को डीवी-पीएसटी के लिए बुलाया, जल्द घोषित होंगी तिथियां 

41424 पदों पर होनी है भर्ती, जल्द घोषित होगी दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षा की तिथि

29 जून 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने प्रदेश में 41424 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के तहत कुल रिक्तियों के सापेक्ष 2.6 गुना यानी 107221 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आयोजित होगी और उसमें सफल अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा।



होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक छह पालियों में आयोजित की गई थी। भर्ती बोर्ड ने बताया कि डीवी पीएसटी की तिथि जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इसकी प्रक्रिया शुरू होने में लगभग 15 दिन लग सकते हैं। भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।

अपर सचिव (भर्ती) सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के अनुसार, सभी छह पालियों के

प्रश्नपत्र और प्रारंभिक उत्तर कुंजी 7 से 10 मई तक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध कराकर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं। विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण के बाद दो प्रश्नों पर प्राप्त आपत्तियां सही पाई गईं, जिसके आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक दर्ज कर 4 जुलाई तक अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जारी की गई उत्तर कुंजी अंतिम होगी और इसके बाद प्रश्नों, उत्तर विकल्पों अथवा उत्तर कुंजी पर किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।


0 comments:

Post a Comment