Searching...
Friday, July 3, 2026

BEO, BSA समेत पीसीएस के कई पदों पर पांच साल से भर्ती नहीं, जिला बचत अधिकारी, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी भी शामिल, आयोग हर साल विज्ञापन में करता है इनका जिक्र

BEO, BSA समेत पीसीएस के कई पदों पर पांच साल से भर्ती नहीं, जिला बचत अधिकारी, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी भी शामिल, आयोग हर साल विज्ञापन में करता है इनका जिक्र

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2026 के 500 पदों के लिए 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आयोग हर बार की तरह इस साल भी विभिन्न प्रकार के 69 पदों की सूचना विज्ञापन में दी है। हालांकि इनमें से तमाम ऐसे पद हैं जिन पर पिछले पांच साल से चयन नहीं हुआ है। प्रारंभिक परीक्षा से पहले संबंधित विभागों से उस पद की रिक्ति नहीं मिलने के कारण चयन नहीं हो पाता। पीसीएस के पिछले पांच विज्ञापनों के विश्लेषण पर गौर करें तो तकरीबन एक दर्जन पद ऐसे हैं जिन पर चयन नहीं हुआ है।

यह स्थिति तब है जब पीसीएस की 2024 और 2025 भर्तियों में रिक्त पदों की संख्या रिकॉर्ड 900 से अधिक रही है। सबसे पहले बात करते हैं शिक्षा विभाग में खंड शिक्षाधिकारी भर्ती की। 2019 के बाद से इसका विज्ञापन जारी नहीं हुआ है और बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर नियमावली संशोधन में ही उलझे हुए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी के पदों पर भी 2021 से सीधी भर्ती नहीं हो सकी है।

इसके अलावा लघु उद्योग विभाग में प्रबंधक (क्रेडिट), प्रबंधक (मार्केटिंग एवं आर्थिक सर्वेक्षण), जिला बचत अधिकारी और अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के पदों पर भी 2021 से चयन नहीं हुआ है। लेखाधिकारी (नगर विकास), लेखाधिकारी (स्थानीय निकाय), क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी, केमिस्ट और क्षेत्रीय राशनिंग अधिकारी के पदों पर भी भर्ती का इंतजार है।



पीसीएस के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, देखें विज्ञप्ति 

प्रयागराज। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2026 के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए। इसके तहत पीसीएस के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यूपीपीएससी ने भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। पदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर को प्रस्तावित है। प्रारंभिक परीक्षा तक आयोग को जितने पदों का अधियाचन मिलेगा, उन्हें भर्ती में शामिल कर लिया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने व ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई है। आवेदन में सुधार/संशोधन व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि तीन अगस्त है। 


0 comments:

Post a Comment