Searching...
Wednesday, July 8, 2026

150 अंकों की होगी बेसिक के सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा, उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी की परीक्षा संरचना व पाठ्यक्रम

150 अंकों की होगी बेसिक के सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा, उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी की परीक्षा संरचना व पाठ्यक्रम


प्रयागराजः उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक भर्तियों की तैयारी के क्रम में बेसिक के सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा की संरचना व विषयवस्तु जारी कर दी है। विषयवस्तु में स्पष्ट किया गया है कि किस विषय के किन-किन पाठ्यक्रमों से प्रश्न पूछे जाएंगे और उसके लिए कितने अंक निर्धारित हैं। यह भर्ती परीक्षा 150 अंकों की होगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है। परीक्षा ढाई घंटे की होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।


शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पाठ्यक्रम के क्रम में अंकों का निर्धारण भी किया है, यानी कि किस विषय के किस पाठ्यक्रम से कितने अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। भाषा से जुड़े हिंदी, संस्कृत तथा अंग्रेजी विषय में व्याकरण एवं अपठित गद्यांश, पद्यांश की समझ पाठ्यक्रम से 40 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। विज्ञान, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन, शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान विषय से 10-10 अंक के प्रश्न रहेंगे। गणित विषय के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम से 20 अंकों के प्रश्न होंगे। 30 अंक सामान्य ज्ञान समसामयिक घटनाओं से होंगे। इसके अलावा तार्किक ज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी विषय के पाठ्यक्रम पर आधारित पांच-पांच अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।

एवं जीवन कौशल/प्रबंधन अभिवृत्ति से जुड़े प्रश्नों के लिए 10 अंक निश्चित किए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों से रिक्त पद जुटा लिए हैं, लेकिन अभी तक रिक्तियों का विवरण (अधियाचन) शिक्षा सेवा चयन आयोग के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम में उपलब्ध कराए जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment