Searching...
Saturday, July 6, 2024

आउटसोर्सिंग के जरिए माध्यमिक शिक्षा विभाग करेगा समूह घ के 22,230 पदों पर भर्ती

आउटसोर्सिंग के जरिए माध्यमिक शिक्षा विभाग करेगा समूह घ के 22,230 पदों पर भर्ती

राजकीय व एडेड माध्यमिक स्कूलों में रखे जाएंगे चपरासी आउटसोर्सिंग पर रखे जाएंगे, सितंबर अंत तक भरे जाएंगे पद


लखनऊ : माध्यमिक शिक्षा विभाग समूह घ के खाली 22,230 पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती करेगा। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों में चपरासी की कमी दूर होगी। सितंबर के अंत तक इन खाली पदों को भरने की तैयारी की जा रही है। मंडलायुक्त के दिशा-निर्देशन में यह भर्ती की जाएगी। पारदर्शी ढंग से आउटसोर्सिंग कंपनी का चयन कर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ मंडलायुक्त के द्वारा नामित अधिकारियों की एक कमेटी का कठन किया जाएगा जो इन पदों पर भर्ती करेगी। समूह घ में चपरासी सहित अन्य पद शामिल हैं। कुल 42,170 पद स्वीकृत हैं।


 राजकीय विद्यालयों में 144 पद हैं और एडेड माध्यमिक स्कूलों में 42,026 पद हैं। इन पदों में से 19,940 पद ही इस समय भरे हैं। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में 78 और एडेड माध्यमिक स्कूलों में 22,152 पद रिक्त हैं। ऐसे में इन पदों पर भर्ती होने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यही नहीं समूह ग के खाली पदों पर भी भर्ती किया जाएगा। फिलहाल समूह घ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

0 comments:

Post a Comment