Searching...
Friday, December 17, 2021

SSC ने जारी किया साल 2022 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, देखें पूरी लिस्ट

SSC ने जारी किया साल 2022 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, देखें पूरी लिस्ट

SSC Exam Calendar 2021-2022 :   स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने अगले साल होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। साल 2022 में किन भर्तियों की परीक्षा कब होगी, इसका कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है।



उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर MTS, CGL, CHSL, दिल्ली पुलिस  MTS, SSC GD कांस्टेबल, सेलेक्शन पोस्ट समेत तमाम भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किया है।


आपको बता दें, इन सभी भर्तियों की तारीखें  संभावित  हैं। कैलेंडर के अनुसार SSC की साल 2021 की तीन बड़ी भर्तियों (CGL, MTS और CHSL) का नोटिफिकेशन दिसंबर 2021 से मार्च 2022 के बीच जारी कर सकता है।  आपको बता दें, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) एक सरकारी संगठन है जो हर साल भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करता है।


यहां जानें कब किस भर्ती का नोटिफिकेशन निकलेगा और कब परीक्षा होगी

यहां देखें 15 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

1- एसएससी कैलेंडर के मुताबिक वर्ष सीजीएल 2021 का नोटिफिकेशन 23 दिसंबर 2021 को जारी होगा और 23 जनवरी तक इसके लिए आवेदन लिए जाएंगे। सीजीएल टियर-1 का एग्जाम अप्रैल 2022 में होगा।

2- एसएससी सीएचएसएल (10+2) परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 1 फरवरी 2022 को जारी होगा और इसके लिए 7 मार्च 2022 तक आवेदन लिए जाएंगे। एसएससी सीएचएसएल टियर-1 एग्जाम मई 2022 में होगा।

3- एसएससी एमटीएस (नॉन टेक्निकल) भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी होगा। इसके लिए 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन लिए जाएंगे। जून 2022 में टियर-1 परीक्षा होगी।

4- एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 10 मई 2022 को जारी होगा। 9 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। जुलाई 2022 में परीक्षा होगी।


5- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियर भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 17 मई 2022 को जारी होगा। 16 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। सितंबर 2022 में परीक्षा होगी।

6- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 27 जून 2022 को जारी होगा। अक्टूबर 2022 में परीक्षा होगी।

7- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) का नोटिफिकेशन 4 जुलाई 2022 को जारी होगा। नवंबर 2022 में परीक्षा होगी।

8- दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 14 अगस्त 2022 को जारी होगा जिसके लिए आवेदन 13 सितंबर 2022 तक लिए जाएंगे। परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।

9- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 22 अगस्त को जारी होगा। दिसंबर 2022 में एग्जाम होगा।


10. साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 29 अगस्त 2022 को आएगा और परीक्षा जनवरी 2023 में होगी।

11. दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 11 अक्टूबर 2022 को जारी होगा और परीक्षा फरवरी 2023 में होगी।

12. जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 28 नवंबर 2022 को जारी होगा। आवेदन 27 दिसंबर 2022 तक लिए जाएंगे। टियर-1 परीक्षा मार्च 2023 में होगी।

13. स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 5 दिसंबर 2022 को और परीक्षा अप्रैल 2023 में होगी।

14. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 9 जनवरी 2023 को निकलेगा। आवेदन 12 फरवरी 2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा मई 2023 में होगी।

15- कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को निकलेगा। इसके लिए 31 मार्च 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। जून 2023 में परीक्षा होगी।


SSC CGL 2021 Notification date : अगले सप्ताह जारी होगा एसएससी सीजीएल भर्ती का नोटिफिकेशन, ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकलेंगी हजारों वैकेंसी

SSC CGL 2021 Notification date : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) अगले सप्ताह 23 दिसंबर 2021 को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2021 (सीजीएल 2021) का नोटिफिकेशन जारी करेगा। एसएससी ने वर्ष 2021-2022 की 15 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर यह सूचना दी है। कैंलेंडर के मुताबिक 23 जनवरी तक सीजीएल 2021 के लिए आवेदन लिए जाएंगे। एसएससी सीजीएल 2021 टियर-1 एग्जाम का आयोजन अप्रैल 2022 में होगा। 

हालांकि यह अभी नहीं बताया गया है कि वैकेंसी की संख्या कितनी होगी। एसएससी ने सीजीएल 2020 की भर्ती में करीब 6500 वैकेंसी निकाली थी। 

बता दें कि सीजीएल के जरिए केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में स्नातक शैक्षिक योग्यता वाले 32 प्रकार के पदों पर भर्ती की जाती है। इस भर्ती में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज, इंस्पेक्टर प्रिवेंटिव ऑफिसर, इंस्पेक्टर एग्जामिनर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर (सीबीआई), इंस्पेक्टर (डाक विभाग व सेंट्रेल ब्यूरो ऑफिस ऑफ नार्कोटिक्स), असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, डिविजनरल अकाउंटेंट, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, ऑडिटर, सीनियर सेक्रेटेरिएड असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट, अपर डिविजनल क्लर्क (यूडीसी) जैसे पदों पर वैकेंसी निकलती हैं।


अधिकतर पदों के लिए ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी जाती है। कुछ पदों कि लिए आधिकतम आयु सीमा 27, कुछ पदों के लिए 30 और कुछ के लिए 32 वर्ष भी रखी जाती है। एससी, एसटी वर्ग को आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाती है।

सरकारी नौकरियों की बंपर भर्ती के लिए हो जाइए तैयार, 18 महीने में 18 परीक्षाएं कराएगा एसएससी

कर्मचारी चयन आयोग जनवरी 2022 से जून 2023 के बीच यानी 18 महीने में 15 नई भर्तियां निकालेगा। इस समयावधि में कुल 18 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सारी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी जिससे उसमें नकल होने की संभावना न रहे। भर्तियों में पदों का ब्योरा बाद में जारी किया जाएगा।



सरकारी नौकरियों की बंपर भर्ती के लिए हो जाइए तैयार, 18 महीने में 18 परीक्षाएं कराएगा एसएससीकर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 15 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है।

प्रयागराज : SSC Exam Calendar: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समाचार है। आने वाले साल 2022 में कई क्षेत्रों में बंपर भर्तियां निकलने वाली हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पद तेजी से भरे जाएंगे। लंबित भर्तियों की परीक्षा पूरी करवाकर उसका अविलंब परिणाम जारी होगा। साथ ही नई भर्तियां भी निकाली जाएंगी। इसके मद्देनजर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 15 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है।

कर्मचारी चयन आयोग की एमटीएस, सीजीएल, सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस एमटीएस, एसएससी जीडी कांस्टेबल, सेलेक्शन पोस्ट समेत कई भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीख और उनके नोटिफिकेशन की जानकारी दी गई है। आयोग जनवरी 2022 से जून 2023 के बीच यानी 18 महीने में 15 नई भर्तियां निकालेगा। इस समयावधि में कुल 18 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सारी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी, जिससे उसमें नकल होने की संभावना न रहे। भर्तियों में पदों का ब्योरा बाद में जारी किया जाएगा।

कब किसकी होगी परीक्षा

कंबाइंड हायर सेकेंड्री (10+2) लेवल परीक्षा 2020 टियर-2 नौ, 28 व 29 जनवरी 2022 तक चलेगी।

सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा 2020 दो से 10 फरवरी 2002 तक चलेगी।

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा-2020 टियर-3 छह फरवरी 2022 को होगी।

नई भर्तियां व उसकी प्रस्तावित परीक्षाएं

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा-2021 टियर-1 का आवेदन 23 दिसंबर 2021 से 23 जनवरी 2022 तक, परीक्षा अप्रैल 2022 में प्रस्तावित।

कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल परीक्षा-2021 टियर-1 में आवेदन एक फरवरी से सात मार्च 2022 तक, परीक्षा मई महीने में प्रस्तावित।

मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा 2021 टियर-1 के लिए आवेदन 22 मार्च से 30 अप्रैल 2022 तक, परीक्षा जून में प्रस्तावित।

सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा (फेज 10) 2022 में आवेदन 10 मार्च से नौ जून 2022 तक, परीक्षा जुलाई महीने में प्रस्तावित।

हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रीयल) दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में आवेदन 17 मई से 16 जून तक, परीक्षा सितंबर 2022 में प्रस्तावित।

कांस्टेबल (ड्राइवर) दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 में आवेदन 27 जून से 26 जुलाई तक, परीक्षा अक्टूबर 2022 में प्रस्तावित।

हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में आवेदन चार जुलाई से तीन अगस्त तक, परीक्षा नवंबर 2022 में प्रस्तावित।

सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा 2021 पेपर-1 में आवेदन 14 अगस्त से 13 सितंबर तक, परीक्षा दिसंबर 2022 में प्रस्तावित।

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर ट्रांसलेटर परीक्षा 2021 पेपर-1 में आवेदन 22 अगस्त से 21 सितंबर तक होगा। परीक्षा दिसंबर 2022 में प्रस्तावित।

साइंटिफिक असिस्टेंट आइएमडी परीक्षा 2022 में आवेदन 29 अगस्त से 28 सितंबर तक चलेगा। परीक्षा जनवरी 2023 में प्रस्तावित।

एमटीएस सिविलियन दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 के लिए आवेदन 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक, परीक्षा फरवरी 2023 में प्रस्तावित।

जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2021 पेपर-1 में आवेदन 28 नवंबर से 27 दिसंबर तक चलेगा। परीक्षा मार्च 2023 में प्रस्तावित।

स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी परीक्षा 2021 में आवेदन पांच से 31 दिसंबर तक, परीक्षा अप्रैल 2023 में प्रस्तावित।

कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुरुष/महिला दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 में आवेदन नौ जनवरी से 12 फरवरी 2023 तक होगा। परीक्षा मई 2023 में प्रस्तावित।

कांस्टेबल (जीडी) सीएपीएफ, एनआइए, एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) असम राइफल्स परीक्षा-2022 आवेदन 22 फरवरी से 31 मार्च 2023 तक चलेगा। परीक्षा जून 2023 में प्रस्तावित।

जारी होंगे यह परिणाम : कर्मचारी चयन आयोग फरवरी महीने तक कई भर्तियों का परिणाम जारी करेगा। इसके तहत 31 दिसंबर को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा-2020 टियर-1 का, 31 जनवरी 2022 को जेई परीक्षा 2019 तथा एसआइ दिल्ली पुलिस, सीएपीएफएस और एएसआइ सीआइएसएफ परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम जारी होगा। इसके बाद कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम 15 फरवरी को जारी किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment