Searching...
Wednesday, December 8, 2021

UPSSSC : लेखपाल के रिक्त पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा की परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम जारी, देखें

लेखपाल भर्ती का जल्द जारी होगा विज्ञापन



लखनऊ। राज्य सरकार की मंशा के मुताबिक उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने बहुप्रीतक्षित लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए आयोग ने बुधवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा से संबंधित योजना और पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। अब जल्द विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगा जाएगा।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने बताया कि परीक्षा 100 अंकों की होगी परीक्षा में सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम्य समाज एवं विकास विषय के 25-25 सवाल पूछे जाएंगे। वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। यानी कुल 100 अंक के 100 सवाल पूछे जाएंगे। गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग भी जाएगी। परीक्षा दो घंटों की होगी।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि गणित में संख्या पद्धति प्रतिशतता लाभ हानि, सांख्यिको आंकड़ों का वर्गीकरण, बारंबारता बारंबारता बंटन, सारणीयन, संचयी बारंबारता के बारे में पूछा जाएगा। इसके अलावा आंकड़ों का निरूपण, दंड चार्ट, पाई चार्ट आयत चित्र, बारंबारता बहुभुज, केंद्रीय माप, समांतर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। बीजगणित में लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य और उसमें संबंध युगपत समीकरण, द्विघात समीकरण, गुणन खंड क्षेत्रफलए वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल से जुड़े प्रश्न होंगे।

ग्राम्य समाज एवं विकास में ग्राम्य विकास भारतीय संदर्भ में ग्राम्य विकास कार्यक्रम, ग्राम्य विकास योजनाएं व प्रबंधन, ग्राम्य विकास शोध प्रणालियां, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं, ग्रामीण सामाजिक विकास, ग्राम्य विकास और भूमि सुधार, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था केंद्र व राज्य सरकार की ग्राम्य विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में सवाल पूछा जाएगा इसी प्रकार सामान्य ज्ञान में सामान्य विज्ञान, राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, भारत राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजव्यवस्था और अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल व जनसंख्या के बारे में सवाल पूछा जाएगा।

इन विषयों से संबंधित होंगे सवाल

परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने बताया कि सामान्य हिंदी में समास, विलोम, पर्यायवाची एवं तद्भव संधियां और वाक्यांशों के लिए एक शब्द निर्माण, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संशोधन, लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, त्रुटि से संबंधित अनेकार्थी शब्द अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।




UPSSSC : लेखपाल के रिक्त पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा की परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम जारी, देखें।




UPSSSC Lekhpal Syllabus 2021 : यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी, 4 विषयों से आएंगे 100 सवाल

UPSSSC Lekhpal Syllabus 2021 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) ने बुधवार को लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। भर्ती के लिए विज्ञापन अलग से निकालते हुए आवेदन लिया जाएगा। अपने ‘हिंदुस्तान’ ने बुधवार के अंक में छापा था कि नियमावली संशोधित होती ही शुरू हो जाएगी भर्ती। आयोग ने परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। नियमावली संशोधित होते ही भर्ती के लिए विज्ञापन निकाल कर आवेदन लिए जाएंगे।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने बुधवार परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा 100 अंकों की होगी और गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग की होगी। परीक्षा कुल दो घंटों की होगी। परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम्य समाज एवं विकास के 25-25 सवाल पूछे जाएंगे। कुल 100 सवाल 100 अंक के होंगे। सामान्य हिंदी में समास, पर्यायवाची, विलोम, तत्सम एवं तद्भव, संधियां, वाक्यांशों के लिए एक शब्द निर्माण, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संशोधन, लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, त्रुटि से संबंधित अनेकार्थी शब्द, अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

गणित में संख्या पद्धति, प्रतिशतता, लाभ हानि, सांख्यिकी आंकड़ों का वर्गीकरण, बारम्बारता, बारम्बारता बंटन, सारणीयन, संचयी बारम्बारता के बारे में पूछा जाएगा। आंकड़ों का निरूपण, दंड चार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बारम्बारता बहुभुज, केंद्रीय माप, समांतर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। बीजगणित में लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य और उसमें संबंध, युगपत समीकरण, द्विघात समीकरण, गुणन खंड, क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।

UPSSSC Lekhpal Recruitment : नियमावली संशोधन होते ही शुरू हो जाएगी यूपी में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती

सामान्य ज्ञान में सामान्य विज्ञान, राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, भारत राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजव्यवस्था और अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल व जनसंख्या के बारे में सवाल पूछा जाएगा। सामान्य विज्ञान के प्रश्न, दैनिक अनुभव व प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य प्रबोधन व जानकारी पर सवाल पूछे जाएंगे। भारत के इतिहास के अंतर्गत आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर अभ्यर्थियों से भारतीय संविधान के बारे में सवाल पूछा जाएगा।

ग्रामय समाज एवं विकास में ग्राम्य विकास भारतीय संदर्भ में, ग्राम्य विकास कार्यक्रम, ग्राम्य विकास योजनाएं व प्रबंधन, ग्राम्य विकास शोध प्रणालियां, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं, ग्रामीण सामाजिक विकास, ग्राम्य विकास और भूमि सुधार, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, केंद्र व राज्य सरकार की ग्राम्य विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में सवाल पूछा जाएगा।


UPSSSC Lekhpal Recruitment : यूपीएसएसएससी जल्द जारी कर सकता है 7882 लेखपाल भर्ती का विज्ञापन, नियमावली संशोधन का इंतजार

 
UPSSSC Lekhpal Recruitment : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 (PET 2021) में सफल अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही 7882 लेखपाल भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है। यह भर्ती विज्ञापन भर्ती नियमावली में संशोधन के बाद तुरंत जारी किया जाना है। ऐसे में अब अभ्यर्थियों को भर्ती नियमावली में संशोधन का इंतजार है जिससे कि लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए विज्ञापन जल्द जारी किया जा सके।

हाल में यूपीएसएसएससी ने लेखपाल भर्ती को एक कदम आगे बढ़ाते हुए 8 दिसंबर को लेखपाल भर्ती परीक्षा का सिलेबस और पेपर पैटर्न जारी कर चुका है। अब उम्मीद है कि आयोग नियमावली में संशोधन के बाद किसी भी दिन लेखपाल भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है। यूपीएसएससी पीईटी 2021 में करीब 17 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था जिनमें से करीब 4 लाख अभ्यर्थियों द्वारा लेखपाल भर्ती में भाग लेने का अनुमान है।

इससे पहले आयोग ने जुलाई 2021 में परीक्षा कैलेंडर जारी किया था जिसके अनुसार, लेखपाल भर्ती परीक्षा नवंबर 2021 में आयोजित की जानी थी। लेकिन बाद में आयोग ने कुछ कारणों के चलते यह परीक्षा कलेंडर रद्द कर दिया था।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने बुधवार ( 8 दिसंबर) को परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा 100 अंकों की होगी और गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग की होगी। परीक्षा कुल दो घंटों की होगी। परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम्य समाज एवं विकास के 25-25 सवाल पूछे जाएंगे। कुल 100 सवाल 100 अंक के होंगे। सामान्य हिंदी में समास, पर्यायवाची, विलोम, तत्सम एवं तद्भव, संधियां, वाक्यांशों के लिए एक शब्द निर्माण, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संशोधन, लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, त्रुटि से संबंधित अनेकार्थी शब्द, अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

गणित में संख्या पद्धति, प्रतिशतता, लाभ हानि, सांख्यिकी आंकड़ों का वर्गीकरण, बारम्बारता, बारम्बारता बंटन, सारणीयन, संचयी बारम्बारता के बारे में पूछा जाएगा। आंकड़ों का निरूपण, दंड चार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बारम्बारता बहुभुज, केंद्रीय माप, समांतर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। बीजगणित में लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य और उसमें संबंध, युगपत समीकरण, द्विघात समीकरण, गुणन खंड, क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।


सामान्य ज्ञान में सामान्य विज्ञान, राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, भारत राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजव्यवस्था और अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल व जनसंख्या के बारे में सवाल पूछा जाएगा। सामान्य विज्ञान के प्रश्न, दैनिक अनुभव व प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य प्रबोधन व जानकारी पर सवाल पूछे जाएंगे। भारत के इतिहास के अंतर्गत आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर अभ्यर्थियों से भारतीय संविधान के बारे में सवाल पूछा जाएगा।

2019 में रद्द हो चुकी है 1364 लेखपाल भर्ती
यूपीएसएसएससी ने मार्च 2019 में चकबंदी लेखपाल की 1364 वैकेंसी निकाली थी जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था। इस भर्ती के लिए 12वीं पास की योग्यता मांगी गई थी। इसलिए काफी संभव है कि इस बार भी 12वीं पास ही शैक्षणिक योग्यता रखी जाएगी।  आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी जा सकती है। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को यूपी सरकार के नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।


लेखपाल व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 17 हजार पदों का भर्ती विज्ञापन जल्द

लेखपाल के 7896 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए राजस्व परिषद ने भेजा नया प्रस्ताव, मुख्य परीक्षाओं के जारी हो चुके हैं पाठ्यक्रम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही राजस्व लेखपाल और महानिदेशक परिवार कल्याण के अधीन स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के लगभग 17 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की खातिर आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षाओं के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी करेगा। यदि सब ठीक रहा तो विज्ञापन इसी हफ्ते जारी हो सकते हैं।

राजस्व लेखपालों की भर्ती के लिए शैक्षिक अर्हता को लेकर स्थिति साफ होने के बाद राजस्व परिषद ने लेखपाल के 7896 रिक्त पदों पर चयन के लिए उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को नया प्रस्ताव भेज दिया है।

अब आयोग प्रस्ताव का परीक्षण करेगा और संतुष्ट होने के बाद भर्ती के लिए जल्द विज्ञापन जारी करेगा। वहीं स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 9212 पदों पर भर्ती के लिए महानिदेशक परिवार कल्याण विभाग की ओर से भेजे गए भर्ती प्रस्ताव का आयोग परीक्षण कर चुका है। 

स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) की भर्ती के लिए भी विज्ञापन जल्द जारी होने की संभावना है। इन दोनों भर्तियों के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षाओं के पाठ्यक्रम व परीक्षा कार्यक्रम आयोग पहले ही जारी कर चुका है।

इससे पहले राजस्व परिषद ने लेखपाल के 7882 रिक्त पदों के लिए आयोग को भर्ती प्रस्ताव भेजा था। उस प्रस्ताव में लेखपाल भर्ती के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण के साथ ट्रिपल ‘सी’ सर्टिफिकेट को शामिल किया गया था। शासन ने लेखपाल भर्ती में ट्रिपल ‘सी’ सर्टिफिकेट को अनिवार्य न करने का फैसला किया है। इसके बाद राजस्व परिषद ने लेखपालों के 7896 रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा है।


यूपी में लेखपाल व महिला हेल्थ वर्कर के 17 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन इसी सप्ताह, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Women Health Worker UP Lekhpal Bharti 2021 यूपी राजस्व परिषद ने लेखपाल के 7896 रिक्त पदों पर चयन के लिए यूपीएसएसएससी को नया प्रस्ताव भेज दिया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 9212 पदों पर भर्ती के लिए महानिदेशक परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव का आयोग परीक्षण कर चुका है।


यूपी में लेखपाल व महिला हेल्थ वर्कर के 17 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन इसी सप्ताह, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
यूपी में राजस्व लेखपाल और महिला हेल्थ वर्कर की भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छा समाचार है।

लखनऊ : Women Health Worker & UP Lekhpal Bharti 2021: उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल और महिला हेल्थ वर्कर की भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छा समाचार है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) जल्द ही राजस्व लेखपाल और महानिदेशक परिवार कल्याण के अधीन स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के लगभग 17 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की खातिर आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षाओं के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी करेगा। यदि सब ठीक रहा तो विज्ञापन इसी हफ्ते जारी हो सकते हैं।

राजस्व लेखपालों की भर्ती के लिए शैक्षिक अर्हता को लेकर स्थिति साफ होने के बाद राजस्व परिषद ने लेखपाल के 7896 रिक्त पदों पर चयन के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को नया प्रस्ताव भेज दिया है। अब आयोग प्रस्ताव का परीक्षण करेगा और संतुष्ट होने के बाद भर्ती के लिए जल्द विज्ञापन जारी करेगा।

वहीं स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 9212 पदों पर भर्ती के लिए महानिदेशक परिवार कल्याण विभाग की ओर से भेजे गए भर्ती प्रस्ताव का आयोग परीक्षण कर चुका है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) की भर्ती के लिए भी विज्ञापन जल्द जारी होने की संभावना है। इन दोनों भर्तियों के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षाओं के पाठ्यक्रम व परीक्षा कार्यक्रम आयोग पहले ही जारी कर चुका है।

इससे पहले राजस्व परिषद ने लेखपाल के 7882 रिक्त पदों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती प्रस्ताव भेजा था। उस प्रस्ताव में लेखपाल भर्ती के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण के साथ ट्रिपल 'सी' सर्टिफिकेट को शामिल किया गया था। शासन ने लेखपाल भर्ती में ट्रिपल 'सी' सर्टिफिकेट को अनिवार्य न करने का फैसला किया है। इसके बाद राजस्व परिषद ने नए सिरे से लेखपालों के 7896 रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा है।

बता दें कि अब लेखपाल भर्ती के लिए पहले की तरह इंटरमीडिएट उत्तीर्ण ही अनिवार्य शैक्षिक योग्यता होगी। शासन के इस फैसले के बाद लेखपाल भर्ती में शैक्षिक योग्यता को लेकर गतिरोध समाप्त हो गया है। राजस्व परिषद ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को राजस्व लेखपालों के 7882 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पहले जो प्रस्ताव भेजा था उसमें चयन के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होने के साथ अभ्यर्थी के कंप्यूटर ज्ञान को दर्शाने वाला ट्रिपल 'सी' सर्टिफिकेट भी अनिवार्य कर दिया गया था। ट्रिपल सी यानी कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉनसेप्ट्स 80 घंटे का कोर्स है। इस कोर्स का सर्टिफिकेट पाने के लिए अभ्यर्थी को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्था (एनआइईएलआइटी) की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है।

बता दें कि लेखपालों की सेवा नियमावली में अनिवार्य शैक्षिक योग्यता सिर्फ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण ही थी। इस विसंगति को दूर करने के उद्देश्य से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व विभाग को लेखपालों की भर्ती के लिए सेवा नियमावली में भी ट्रिपल 'सी' सर्टिफिकेट को अनिवार्य करने का अनुरोध किया था। राजस्व विभाग ने इस पर मंथन किया और पाया कि इस सर्टिफिकेट को अनिवार्य करने से बड़ी संख्या में ग्रामीण पृष्ठभूमि के अभ्यर्थी इस चयन प्रक्रिया से वंचित रह जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी है।

0 comments:

Post a Comment