Searching...
Friday, December 10, 2021

यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक बनने का एक और मौका, 850 पदों पर शुरू हो रही भर्ती, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक बनने का एक और मौका, 850 पदों पर शुरू हो रही भर्ती, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

यूपी डीजीपी मुख्यालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड को उपनिरीक्षक के 850 और पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा था। भर्ती बोर्ड अब इन इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ कर रहा है। आने वाले दिनों में युवाओं के लिए एक और अच्छा मौका होगा।


यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक बनने का एक और मौका, 850 पदों पर शुरू हो रही भर्ती; यहां पढ़ें पूरी डिटेलयूपी पुलिस में उपनिरीक्षक 850 पदों पर भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी होने वाला है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) में उपनिरीक्षक (Sub Inspector) बनने का सपना संजोए युवाओं को जल्द एक और अवसर मिलने जा रहा। दारोगा भर्ती 2020-21 की आनलाइन लिखित परीक्षा संपन्न कराने के बाद एक ओर इस भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित कराए जाने की तैयारी है, तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) उपनिरीक्षक के 850 और पदों पर दारोगा भर्ती 2022-23 की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द विज्ञापन जारी किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पदों के लिए अगले वर्ष की शुरुआत में अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड जून, 2022 में दारोगा भर्ती की आनलाइन लिखित परीक्षा करा सकता है। बीते दिनों डीजीपी मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड को दारोगा के 850 और पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा था। इसके साथ ही पुलिस रेडियो शाखा के 2244 पदों पर भी भर्ती प्रकिया चल रही है।

भर्ती बोर्ड ने पुरुष व महिलाओं के लिए उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9534 पदों पर भर्ती के लिए तीन चरणों में हुई परीक्षा के बाद अब अभ्यर्थियों से प्रश्नों व उत्तर कुंजी को लेकर आपत्तियां आमंत्रित की हैं। अभ्यर्थी 16 दिसंबर, 2021 की रात 12 बजे तक भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर आनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिसके बाद इस माह के अंत तक दारोगा भर्ती 2020-21 की आनलाइन लिखित परिक्षा का परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों डीजीपी मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड को दारोगा के 850 और पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा था। भर्ती बोर्ड अब इन इन पदों पर दारोगा भर्ती की प्रक्रिया आरंभ कर रहा है। आने वाले दिनों में युवाओं के लिए एक और अच्छा मौका होगा। बताया गया कि पूर्व में 850 पदों को दारोगा भर्ती 2020-21 के 9534 पदों के साथ शामिल कर परीक्षा कराए जाने की तैयारी थी। हालांकि तकनीकी कारणों से बोर्ड ने उपनिरीक्षक के 850 पदों पर अलग भर्ती प्रक्रिया कराने का निर्णय किया था। जिसके तहत अब भर्ती बोर्ड ने अपनी कसरत शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस रेडियो शाखा के 2244 पदों पर भी भर्ती प्रकिया चल रही है।

0 comments:

Post a Comment