Searching...
Friday, December 17, 2021

SSC GD Constable Notification 2022 : नई एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का ऐलान, जानें कब निकलेगा नोटिफिकेशन और कब होगी परीक्षा

SSC GD Constable Notification 2022 : नई एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का ऐलान, जानें कब निकलेगा नोटिफिकेशन और कब होगी परीक्षा

SSC GD Constable Recruitment 2022-2023 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने नई जीडी कांस्टेबल की नई भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया है। एसएससी द्वारा शुक्रवार को जारी कैलेंडर 2021-2022 के मुताबिक कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को निकलेगा। इसके लिए 31 मार्च 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। जून 2023 में परीक्षा होगी। हालांकि अभी एसएससी ने यह नहीं बताया है कि आगामी एसएससी जीडी भर्ती में कितनी वैकेंसी निकलेंगी। 



15 दिसंबर को संपन्न हुई है जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021 की ऑनलाइन लिखित परीक्षा
जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021 की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 15 दिसंबर को ही संपन्न हुई है। परीक्षार्थियों को आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन होगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए सीएपीएफ, एनआईए, एसएसए के कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के कुल 25271 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 

अन्य भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन की तिथियां

- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 9 जनवरी 2023 को निकलेगा। आवेदन 12 फरवरी 2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा मई 2023 में होगी। 

-  दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 14 अगस्त 2022 को जारी होगा जिसके लिए आवेदन 13 सितंबर 2022 तक लिए जाएंगे। परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी। 

- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियर भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 17 मई 2022 को जारी होगा। 16 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। सितंबर 2022 में परीक्षा होगी। 

- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 27 जून 2022 को जारी होगा। अक्टूबर 2022 में परीक्षा होगी। 

- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) का नोटिफिकेशन 4 जुलाई 2022 को जारी होगा। नवंबर 2022 में परीक्षा होगी।

0 comments:

Post a Comment