Searching...
Wednesday, March 12, 2025

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 5,400 से अधिक शैक्षणिक पद रिक्त, इनमें आधे से अधिक पद आरक्षित

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 5,400 से अधिक शैक्षणिक पद रिक्त, इनमें आधे से अधिक पद आरक्षित


नई दिल्ली। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 5,400 से अधिक शैक्षणिक पद रिक्त हैं, जिनमें से आधे से अधिक ओबीसी, एसटी और एससी श्रेणियों के लिए आरक्षित हैं। बुधवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने राज्यसभा को बताया कि विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से इन विश्वविद्यालयों में 7,825 से अधिक शैक्षणिक पद भरे गए हैं। 


उन्होंने बताया कि 31 जनवरी, 2025 तक केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुल 5,410 शिक्षण पद रिक्त थे, जिनमें एससी के लिए 788, एसटी के लिए 472 और ओबीसी के लिए 1,521 पद शामिल हैं। मजूमदार ने कहा, रिक्तियों का होना और उन्हें भरना एक सतत प्रक्रिया है। 


ये रिक्तियां सेवानिवृत्ति, त्यागपत्र और छात्रों की बढ़ी हुई संख्या के कारण अतिरिक्त आवश्यकताओं के कारण उत्पन्न होती हैं और इन पदों को भरने की जिम्मेदारी केंद्रीय विश्वविद्यालयों (सीयू) पर है। 

0 comments:

Post a Comment