Rajasthan RSMSSB Group D Vacancy: राजस्थान में बंपर भर्ती, 53,749 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास भी कर सकते है अप्लाई
Rajasthan Group D Vacancy 2025: RSMSSB RSSB 4th Class Employee Recruitment 4th grade
Rajasthan Group D Vacancy : राजस्थान ग्रुप डी भर्ती के आवेदन शुरू, Direct Link, परीक्षा समेत अहम तिथियां
Rajasthan Group D Vacancy 2025: राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53749 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 21 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। sso.rajasthan.gov.in पर आवेदन का लिंक खोल दिया गया है।
Rajasthan Group D Vacancy 2025: राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53749 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 21 मार्च 2025 से शुरू हो गई है।
rssb.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर आवेदन का लिंक खोल दिया गया है। 21 मार्च से 19 अप्रैल 2025 तक इस बंपर क्लास-IV सीधी भर्ती ( RSSB Rajasthan CLASS IV RECRUITMENT-2024 ) के लिए आवदेन किया जा सकता है। अगर अभ्यर्थी ने ओटीआर का वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा नहीं किया है तो पहले उसे वह करना होगा। अभ्यर्थी ओटीआर प्रक्रिया को सावधानी से भरें। आवेदक को आवेदन पत्र में नवीनतम फोटो जो एक माह से अधिक पुराना न हो ही अपलोड करना है। फॉर्म में विजिबल मार्क भरना अनिवार्य है।
पढ़ें इस भर्ती की 10 खास बातें
1. वैकेंसी बढ़ी
अब इस भर्ती अभियान के तहत 52,453 की बजाय 53749 वैकेंसी भरी जाएंगी। कुल 668 पदों का इजाफा किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने क्लास IV भर्ती की संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है। पहले राजस्थान क्लास-IV वैकेंसी (Rajasthan Class IV Bharti 2024-2025 ) में 46,931 पद नॉन टीएसपी और 5,522 पद टीएसपी के लिए आरक्षित थे। लेकिन अब 48199 पद नॉन टीएसपी और 5550 पद टीएसपी के लिए हैं। नॉन टीएसपी के 640 और टीएसपी के 28 पद बढ़े हैं।
2. क्या है आयु सीमा
इस भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष की उम्र के 10वीं पास आवेदन कर सकते है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी।
आरक्षित वर्गों को छूट
राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष : 5 साल की छूट दी जाएगी।
राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला : 10 साल की छूट दी जाएगी।
सामान्य अनारक्षित वर्ग की महिला : 5 साल की छूट दी जाएगी।
3. शैक्षणिक योग्यता - 10वीं पास।
4. कब होगी भर्ती परीक्षा
राजस्थान क्लास IV भर्ती परीक्षा (Rajasthan 4th Class Bharti) के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के कैलेंडर में 18 से 21 सितंबर 2025 की तिथियां प्लान की गई है।
5. परीक्षा किस मोड से होगी
इस भर्ती के परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) या फिर टेबलेट आधारित (टीबीटी) या फिर ऑफलाइन (ओएमआर शीट पर) होगी।
6. नॉर्मलाइजेशन - अगर बोर्ड एक से अधिक चरणों में परीक्षा कराता है तो उसमें नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
7. क्या है परीक्षा पैटर्न व सिलेबस (Rajashtan Class IV Recruitment Exam Syllabus )
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) इस भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2 घंटे की होगी, जिसमें राजस्थान बोर्ड की 10वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सामान्य हिंदी के 30, सामान्य अंग्रेजी के 15, सामान्य ज्ञान के 50 व सामान्य गणित के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। कुल 120 प्रश्न होंगे। सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्नों में 10 भूगोल से, इतिहास कला संस्कृति (राजस्थान) से 10, भारतीय संविधान, राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ से राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था से 10, सामान्य विज्ञान से 05, करेंट अफेयर्स से 10, बेसिक कंप्यूटर से 5 प्रश्न आएंगे। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
8. वेतनमान - चुतर्थ श्रेणी कर्मचारी पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल 1 देय है। परिवीक्षा काल में मासिक नियत पारिश्रमिक राज्य सरकार के आदेशानुसार देय होगा।
9. वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस
सामान्य वर्ग व कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग - 600/- रुपये
राजस्थान के नॉन कीमलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अत्ति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति - 400/- रुपये
समस्त दिव्यांगजन - 400/- रुपये
10. राजस्थान जीके का वेटेज बढ़ाने की मांग
प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं ने मांग की है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में राजस्थान के जीके का वेटेज बढ़ाया जाना चाहिए। भर्तियों में राजस्थान के जीके का वेटेज कम होने को लेकर बेरोजगार युवाओं में आक्रोश है। उन्होंने भर्तियों में राजस्थान के जीके का वेटेज 50 फीसदी से अधिक करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो इनमें राज्य से बाहर के युवाओं को फायदा मिलेगा। प्रदेश का बेरोजगार युवा सरकारी नौकरी से वंचित हो जाएगा। बेरोजगारों का कहना है कि अभी इन भर्तियों की परीक्षाओं में राजस्थान के जीके को करीब 17 फीसदी तक ही वेटेज दिया है। यह गलत है।
0 comments:
Post a Comment