Searching...
Monday, March 18, 2024

जानिए किन शर्तों पर होगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति?

यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती शुरू, 11000 से ज़्यादा जगह हुई अब तक विज्ञापित, जानिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया

जानिए किन शर्तों पर होगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति? 

उत्तर प्रदेश में महिला और बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की दस हज़ार से ज़्यादा पदों पर भर्तियाँ कर रहा है। आप महिला हैं तो 01 अप्रैल से 16 अप्रैल 2024 तक आवेदन कर सकती हैं।

यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती शुरू हो गई है, 11000 से ज़्यादा जगह है आप अगर वार्ड, ग्रामसभा या न्याय पंचायत की स्थायी निवासी हैं तो ये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन कर सकती हैं। 11,173 पदों के लिए भर्तियाँ हो रही हैं।

भर्ती सीधी हो रही है इसलिए आपको इसके लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी। बस ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। कैसे भरना है और किस वेबसाइट पर जाना है वो सब गाँव कनेक्शन हमेशा की तरह यहाँ जानकारी दे रहा है।

कैसे होगी सभी पदों पर भर्ती
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की विधवा, तलाकशुदा या विधवा महिला को इसमें वरीयता दी जाएगी। यानी पहले इन महिलाओं को रखने की कोशिश होगी। दूसरी बात, सभी पदों पर अनुभवी महिलाओं को नियम के मुताबिक रखा जाएगा।

सभी पदों पर भर्ती एक एक चयन समिति करेगी। इसमें जिलाधिकारी की तरफ से नामित मुख्य विकास अधिकारी और दूसरे आला अधिकारी होंगे। इसके अलावा कुछ नामित सदस्य भी होंगे। इन पदों के लिए आपको 12वीं या समक्ष पास होना चाहिए।


फॉर्म भरने की प्रक्रिया
सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.upanganwadibharti.in पर जाएं। होम पेज पर नोटिस के नीचे भर्ती से सम्बंधित जिला अनुसार नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इसके लिए जिलावार दिए गए लिंक पर क्लिक करें। इससे नियुक्ति से जुड़ा विज्ञापन खुल जाएगा जिसमें पूरी जानकारी आप देख सकते हैं।

नए पेज में आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। यानी आपको अपने बारे में पूरी जानकारी देनी होगी। नाम, पता, फोन नंबर और ईमेल भरना होगा। फिर कैप्चा भरकर सब्मिट करना होगा।

आयु सीमा/आवेदन फीस
कम से कम उम्र इसके लिए 18 साल और अधिकतम 35 साल से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी। आवेदन शुल्क किसी भी वर्ग के लिए नहीं है। आप सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म भरें।

आवेदन करने की आखिरी तारीख़ जिलों की रिक्तियों के अनुसार 1 अप्रैल से 16 अप्रैल 2024 तक है। ( रात 11 : 59 बजे तक फॉर्म भरने का मौका मिलेगा) फॉर्म भरने में कोई दिक्कत हो या और जानकारी चाहिए तो आप हेल्पलाइन नंबर 18001375678 पर बात कर सकते हैं।


उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के लिए देखें जनपदवार रिक्तियां, विज्ञप्ति और आवेदन की अंतिम तारीख


UP Aganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के लिए 12वीं पास और 35 वर्ष तक आयु वाली महिला उम्मीदवार पात्र

आंगनबाड़ी भर्ती से जुड़े GOS / Circulars डाउनलोड करें 


🔵 Anganwadi Vacancy GO :- 21/03/2023 DOWNLOAD 

🔵 RPH Bal Vikas Pustahar Anubhag :- 18/11/2020 DOWNLOAD 

🔵 RPH Bal Vikas Pustahar Anubhag :- 18/11/2020 DOWNLOAD

🔵 The Gazette of India :- 29/3/2023 DOWNLOAD 



उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालयों द्वारा निकाली जा रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों (Aganwadi Worker) की रिक्तियों को लेकर अधिसूचना के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन के लिए निर्धारित योग्यता मानदंड जान सकती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती (UP Aganwadi Bharti 2024) के लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। महिला उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।


🔵 UP Aganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के लिए 12वीं पास और 35 वर्ष तक आयु वाली महिला उम्मीदवार पात्र

🔵 UP Aganwadi Bharti 2024: आयु निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

🔵 यूपी के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों (Aganwadi Worker) की भर्ती

🔵 भर्ती (UP Aganwadi Bharti 2024) की जिलेवार निकाली जा रही है

🔵 सभी जिलों में कुल 25 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती की जानी है

🔵 भर्ती के लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं

🔵 आवेदन के जिले में सम्बन्धित वार्ड/ग्राम सभा का स्थाई निवासी होनी चाहिए


लखनऊ । उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रही महिला उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। उत्तर प्रदेश सरकार के महिला और एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बाल विकास परियोजना के अंतर्गत विभिन्न जिलों संचालित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों (Aganwadi Worker) की भर्ती (UP Aganwadi Bharti 2024) की जिलेवार निकाली जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सभी जिलों में कुल 25 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती की जानी है।



UP Aganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालयों द्वारा निकाली जा रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की रिक्तियों को लेकर अधिसूचना के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन के लिए निर्धारित योग्यता मानदंड जान सकती हैं। इस क्रम में बागपत जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा मंगलवार, 12 मार्च 2024 को जारी अधिसूचना के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्री की भर्ती (UP Aganwadi Bharti 2024) के लिए आवेदन निम्नलिखित पात्रता शर्तें हैं:


आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती (UP Aganwadi Bharti 2024) के लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। महिला उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 18 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन के जिले में सम्बन्धित वार्ड/ग्राम सभा का स्थाई निवासी होनी चाहिए।


UP Aganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

ऐसे में जो महिला उम्मीदवार उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती (UP Aganwadi Bharti 2024) के लिए आवेदन करना चाहती हैं, वे इस भर्ती के लिए लॉन्च किए गए पोर्टल, upanganwadibharti.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2024 (मध्य रात्रि 12 बजे तक) निर्धारित की गई है।




IMPORTANT POINTS

🔴 आवेदिका द्वारा आवेदित पद से सम्बन्धित निर्देशानुसार अभिलेख ( स्वच्छ व पठनीय ) अपलोड किये जाये।

🔴 आवेदिका अपने निवास स्थान के ग्राम पंचायत(ग्रामीण क्षेत्र)/वार्ड (शहरी क्षेत्र) में आवेदन करने के ही पात्र हैं तथा उसी ग्राम सभा में उपरोक्त किसी भी श्रेणीं मे पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर सम्बन्धित न्याय पंचायत में से उपरोक्तानुसर श्रेणीवार चयन किया जायेगा

🔴 यदि किसी आवेदिका द्वारा कोई तथ्य एवं अभिलेख फर्जी / असत्य, कूटरचित पाए जाते है या सही तथ्यों को छिपाया गया पाया जाता है, तो आवेदिका का अभ्यर्थन / नियुक्ति निरस्त कर समुचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


Notices









0 comments:

Post a Comment