UP Anganvai Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है. योग्य महिला उम्मीदवार आवेदन के जिले के आधार पर 1, 2, 3 और 5 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट upanganbaribharti.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकती हैं. इस मेगा भर्ती अभियान का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 23753 आंगनवाड़ी पदों को भरना है.
Anganwadi Bharti 2024: जानिए! आंगनबाड़ी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, यूपी के 44 जिलों में अब तक निकली भर्ती
उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बंपर भर्तियां, 16 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
Anganwadi Bharti 2024: यूपी में जिलावार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर भर्तियां निकल रही हैं. अब तक प्रदेश के 44 जिलों में आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के नोटिफिकेशन जारी किए जा चुके हैं. आइए जानते हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर चयन की प्रक्रिया और सैलरी के बारे में.
Anganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकता के 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती हो रही है. जिसके नोटिफिकेशन जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी किए जा रहे हैं. अब तक प्रदेश के 44 जिलों में आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के नोटिफिकेशन जारी किए जा चुके हैं. इसके लिए आवेदन यूपी आंगनबाड़ी भर्ती की वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर करना होगा. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर भर्ती के लिए आवेदन अपनी ही ग्रामसभा में किया जा सकता है. यह भर्ती सिर्फ महिलाओं के लिए है. आइए जानते हैं कि आंगनाबड़ी कार्यकर्ता के पद पर चयन किस तरह से होगा और सैलरी कितनी मिलेगी.
आंगनबाड़ी भर्ती की चयन प्रक्रिया
यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती मेरिट के आधार पर होगी. नोटिफिकेशन के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए योग्यता इंटरमीडिएट एवं उसके समकक्ष रखी गई है. मेरिट का निर्धारण इंटरमीडिएट से पोस्ट ग्रेजुएशन तक की योग्यता के आधार पर किया जाएगा.
इन उम्मीदवारों को मिलेगी वरीयता
यूपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार की विधवा/विधिक तलाकशुदा/परित्यकता महिला उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी. यदि ऐसी उम्मीदवार नहीं मिलती हैं तो उसी ग्राम सभा/वार्ड की गरीबी रेखा के नीचे के परिवार से आने वाली अन्य महिला उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी. यदि ऐसी उम्मीदवार भी नहीं मिलती हैं तो गरीबी रेखा से ऊपर के परिवार की विधवा/विधिक तलाकशुदा/परित्यकता महिलाओं को वरीयता मिलेगी. यदि इनमें से कोई उम्मीदवार नहीं मिलती है तो संबंधित न्याय पंचायत में से उपरोक्त अनुसार श्रेणीवार चयन किया जाएगा.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी
यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 8000 रुपये महीने सैलरी मिलती है. जबकि मिनी आंगनबाड़ी वर्कर को 6000 रुपये और आंगनबाड़ी हेल्पर को 4000 और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 20,000/- रुपये महीने सैलरी मिलती है.
Anganwadi Bharti 2024 : जिलावार आवेदन की अंतिम तिथि
जिला | आवेदन की अंतिम तिथि |
मुजफ्फरनगर | 01-04-2024 |
शामली | 02-04-2024 |
ऐटा | 01-04-2024 |
चित्रकूट | 12-04-2024 |
बागपत- | 02-04-2024 |
हाथरस | 03-04-2024 |
पीलीभीत | 02-04-2024 |
संभल | 03-04-2024 |
लखनऊ | 01-04-2024 |
अमरोहा | 05-04-2024 |
कौशांबी | 01-04-2024 |
प्रतापगढ़ | 10-04-2024 |
सीतापुर | 16-04-2024 |
मेरठ | 04-04-2024 |
हापुड़ | 03-04-2024 |
औरैया | 04-04-2024 |
श्रावस्ती | 04-04-2024 |
मऊ | 04-04-2024 |
रायबरेली | 03-04-2024 |
कासगंज | 04-04-2024 |
बदायूं | 04-04-2024 |
सोनभद्र | 05-04-2024 |
मिर्जापुर | 10-04-2024 |
गाजियाबाद | 05-04-2024 |
खीरी | 04-04-2024 |
फतेहपुर | 04-04-2024 |
0 comments:
Post a Comment