Searching...
Monday, March 4, 2024

BPSC Primary Teacher Recruitment 2024: बिहार में प्रधान शिक्षक के 40 हजार पदों पर निकली भर्ती, देखें डिटेल

BPSC Primary Teacher Recruitment 2024: बिहार में प्रधान शिक्षक के 40 हजार पदों पर निकली भर्ती


BPSC Primary Teacher Recruitment 2024: बीपीएससी ने 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हैI इच्छुक उम्मीदवार 11 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंI पदों की पूरी जानकारी पात्रता और अन्य विवरण के लिए डिटेल्स यहाँ चेक करेंI 

BPSC Primary Teacher Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने एक बार फिर से प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हैI इस बार ये भर्तियाँ 40247 पदों पर की जानी हैI भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हो रही है और इच्छुक उम्मीदवार 2 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंI  


BPSC Primary Teacher Recruitment 2024 महत्वपूर्ण विवरण 

आर्गेनाइजेशन बिहार लोक सेवा आयोग
रिक्ति का नाम प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक
रिक्तियों की संख्या 40247
अधिसूचना जारी होने की तिथि 1 मार्च 2024  
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि 11 मार्च 2024  
आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2024  
आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/


BPSC Primary Teacher Recruitment 2024 पदों का विवरण 

श्रेणी रिक्तियों की संख्या 
अनारक्षित वर्ग 10081  
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 4018  
अनुसूचित जाति 8041  
अनसूचित जनजाति 806   
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 10056  
पिछड़ा वर्ग 7245  
कुल पद 40247


BPSC Primary Teacher Recruitment 2024 पात्रता 
आयु-सीमा:- 
न्यूनतम आयु 31 वर्ष और अनारक्षित (पुरुष) के लिए अधिकतम आयु - 47 वर्ष, पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) - 50 वर्ष, अनारक्षित (महिला) - 50 वर्ष और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला) - 52 वर्ष, वृद्धावस्था सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष निर्धारित है।


शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिसूचना पीडीएफ देखें।


🔴 डॉउनलोड करें पीडीएफ 👇


BPSC Primary Teacher Recruitment 2024 आवेदन प्रक्रिया 
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंI आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च 2024 से शुरू हो रही हैI            

0 comments:

Post a Comment