Searching...
Saturday, May 21, 2022

UPSSSC : प्रवर-अवर वर्ग सहायक परीक्षा का सिलेबस जारी, देखें

UPSSSC : प्रवर-अवर वर्ग सहायक परीक्षा का सिलेबस जारी, देखें

लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रवर-अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की योजना और पाठ्यक्रम को जारी कर दिया है। गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग होगी।



आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने शनिवार को इसे आयोग की वेबसाइट http: //upsssc.gov.in पर अपलोड कर दिया है। लिखित परीक्षा एक पाली में होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे और दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। भाग एक में सामान्य अध्ययन के 60 अंक और भाग दो में सामान्य हिंदी के 40 अंक होंगे।

सामान्य अध्ययन में इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े 10 अंक के सवाल होंगे।

भूगोल के पांच अंक 

लखनऊ : प्रवर-अवर वर्ग सहायक भर्ती परीक्षा में भारतीय संविधान की विशेषताएं संसदीय कार्य प्रणाली, न्यायपालिका व त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था से जुड़े 10 अंक के सवाल होंगे। भारतीय भूगोल व अर्थव्यवस्था के पांच अंक, सामान्य ज्ञान पांच अंक, भारतीय व वैश्विक समसामयिकी से संबंधित पांच अंक, भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास व अन्य विकास परक योजनाओं से संबंधित पांच अंक के सवाल होंगे।

उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग व्यापार व विकासपरक योजनाओं से जुड़े पांच अंक के सवाल होंगे। प्रारंभिक गणितीय ज्ञान और तालिका की व्याख्या व विश्लेषण संबंधी 10 व कंप्यूटर संचालन से संबंधित पांच अंक के सवाल होंगे।

0 comments:

Post a Comment