Searching...
Monday, May 30, 2022

स्वास्थ्य सेवा चयन आयोग पर विचार करेगी सरकार

स्वास्थ्य सेवा चयन आयोग पर विचार करेगी सरकार

लखनऊ : लोक सेवा चयन तीन विधेयक विस से पारित
आयोग पर काम का बोझ देखते हुए प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के लिए अलग से भर्ती आयोग बना सकती है। आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य सेवा चयन आयोग के गठन पर विचार का आश्वासन विभाग का जिम्मा संभाल रहे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधानसभा सदन में दिया। दंत चिकित्सकों के रिक्त पद भी जल्द भरने की बात कही है।


विधानसभा सत्र में बजट पर चर्चा से पहले सपा के मनोज कुमार पांडेय ने दंत चिकित्सकों की जिलों में तैनाती के संबंध में सरकार से प्रश्न पूछा। सत्र के दौरान विपक्ष ने विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव की भी मांग उठा दी। साथ में तंज कसा कि पुराना दृष्टांत न बताएं पिछले कार्यकाल में सरकार को चार वर्ष 11 माह बाद याद आई थी और आखिरी सत्र में उपाध्यक्ष बनाए गए। इस पर सत्ता पक्ष की ओर से संसदी कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने मांग करने वाले सपा सदस्य लालजी वर्मा को बसपा शासनकाल याद करने को कहा और बोले कि अध्यक्ष सदन में चलाने में सक्षम हैं। आवश्यकता पड़ने पर निर्णय लिया जाएगा। कोरोना
संक्रमण से हुई मौतों के आंकड़ों पर सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने लाखों लोगों की मृत्यु का दावा किया, जबकि सरकार की ओर से कहा गया कि संक्रमण से 23, 512 मरीजों की ही मौत हुई। जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्यों ने दो बार बहिर्गमन किया।

विधानसभा में सोमवार को तीन अध्यादेशों के प्रतिस्थानी विधेयक पारित हो गए। इनमें उम्र औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) विधेयक, 2022, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2022 और उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2022 शामिल हैं। इन तीनो विधेयकों से संबंधित अध्यादेश पिछले विधानमंडल सत्र के बाद लागू हुए थे।

0 comments:

Post a Comment