यूपी पुलिस में सिपाही के लिए भर्ती की तैयारी, करीब 35 हजार पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव
यूपी में पुलिस और पीएसी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। विधानसभा में सरकार ने करीब 35 हजार पदों पर भर्ती को लेकर जानकारी दी है। सरकार के अनुसार भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
यूपी में पुलिस और पीएसी में करीब 35 हजार पदों पर जल्द भर्ती की तैयारी हो रही है। इन पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। यूपी विधानसभा में मंगलवार को संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि राज्य के पुलिस विभाग में सिपाही के 26,744 पद और पीएसी में सिपाही के 8714 पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विधानसभा में मंगलवार को प्रश्न काल में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रसन्न कुमार ने मुख्यमंत्री से पूछा कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के स्वीकृत पदों के सापेक्ष कितने पद रिक्त हैं और क्या सरकार रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करायेगी।
मुख्यमंत्री की ओर से संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जवाब दिया। बताया कि उत्तर प्रदेश प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) में सिपाही के स्वीकृत 55389 पदों के सापेक्ष 8714 पद रिक्त हैं। खन्ना ने बताया कि 26,744 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कराने के संबंध में पुलिस महानिदेशक ने प्रस्ताव उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेज दिया है। भर्ती की कार्यवाही सम्पन्न किये जाने के लिए भर्ती बोर्ड ने कार्यदायी संस्थाओं से प्राप्त निविदाओं का तकनीकी परीक्षण कर लिया है।
उन्होंने बताया कि सिपाही पीएसी के 8,714 पदों पर भर्ती की कार्यवाही के लिए 21 मई 2022 को प्रस्ताव पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेज दिया गया है। अनुपूरक प्रश्न में प्रसन्न कुमार ने कहा कि कोरोना के कारण दो वर्ष तक पुलिस में भर्ती नहीं हुई तो क्या सरकार भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र सीमा में तीन वर्ष की छूट प्रदान करेगी। मंत्री ने कहा कि उम्र बढ़ाने का अभी सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
UP Police Constable Bharti 2022 : यूपी पुलिस भर्ती में क्या उम्र सीमा में मिलेगी छूट, योगी सरकार ने दिया यह जवाब
UP Police Constable Bharti 2022 : यूपी पुलिस में निकलने वाली 26000 कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में कोई छूट नहीं मिलेगी। योगी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में यह साफ कर दिया।
यूपी पुलिस में निकलने वाली 26000 कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में कोई छूट नहीं मिलेगी। योगी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में यह साफ कर दिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक प्रश्न में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रसन्न कुमार ने पूछा कि कोरोना के कारण दो वर्ष तक यूपी पुलिस में भर्ती नहीं हुई तो क्या सरकार भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र सीमा में तीन वर्ष की छूट प्रदान करेगी? संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने जवाब में कहा कि उम्र बढ़ाने का अभी सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
उन्होंने बताया कि राज्य के पुलिस विभाग में आरक्षी (नागरिक पुलिस) के 26,744 पद और पीएसी आरक्षी के 8,714 पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया है। विधानसभा में प्रश्न काल में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रसन्न कुमार ने मुख्यमंत्री से पूछा कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल (आरक्षी) के स्वीकृत पदों के सापेक्ष कितने पद वर्तमान में रिक्त हैं और क्या सरकार रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करायेगी। मुख्यमंत्री की ओर से संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आरक्षी, नागरिक पुलिस के स्वीकृत 178647 पदों के सापेक्ष 26744 पद रिक्त है। उत्तर प्रदेश प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) में आरक्षी के स्वीकृत 55389 पदों के सापेक्ष 8714 पद रिक्त हैं।
खन्ना ने बताया कि भर्ती की कार्यवाही सम्पन्न किये जाने के लिए भर्ती बोर्ड द्वारा एग्जाम एजेंसियों से मिले टेंडर की तकनीकी जांच जारी है। आरक्षी, पीएसी के 8,714 पदों पर भर्ती की कार्यवाही के लिए 21 मई, 2022 को अधियाचन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेज दिया गया है।
अब उम्मीद की जा रही है कि अगले माह भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है और इसके कुछ दिनों बाद जून माह में ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस बार इस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकता है। राज्य में आखिरी बार कांस्टेबल के पदों पर भर्ती वर्ष 2018 में निकली थी इसलिए इस भर्ती में काफी संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। यानी बंपर आवेदन आने की उम्मीद है। स्वयं भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद जताई है। इस हिसाब से माना जा सकता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में एक पद के लिए 76 दावेदार होंगे। ऐसे में चयन आसान नहीं होगा। यूपी पुलिस एसआई भर्ती में असफल रहे लाखों युवा आने वाली कांस्टेबल भर्ती में किस्मत आजमाना चाहेंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल योग्यता ( UP Police Constable Eligibility , Age Limit )
पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न ( UP Police Constable Exam pattern )
परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी।
0 comments:
Post a Comment