RO–ARO का परिणाम घोषित, 419 अभ्यर्थी सफल
दो व तीन फरवरी को हुई थी मुख्य परीक्षा, 5930 अभ्यर्थी हुए थे शामिल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। 419 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इनमें 338 पद आरओ व 81 पद एआरओ के लिए निर्धारित हैं।
इसके लिए मुख्य परीक्षा दो व तीन फरवरी को आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 5930 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं, एआरओ के लिए हिंदी टंकण परीक्षा 16, 17, 18 व 19 फरवरी को हुई थी। आयोग द्वारा कुल रिक्तियों के सापेक्ष 419 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि चयन परिणाम पूरी तरह औपबंधिक है। सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों के मिलान एवं सत्यापन के बाद ही अंतिम संस्तुति भेजी जाएगी। इसके लिए आयोग अलग से विस्तृत विज्ञप्ति जारी करेगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के प्राप्तांक तथा श्रेणीवार एवं पदवार कटऑफ अंक शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। बताया कि परिणाम से संबंधित जानकारी के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment